19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी से उतार लात-घूसों से पीटा, डीजे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, थाने पहुंची बारात, दहशत में गुजरी रात

बूंदी जिले के खेड़ी गांव में देर रात दलित दूल्हे की बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतार लात-घूसों से पीटा। घटना के विरोध में पूरी बारात करवर पुलिस थाने पहुंच गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 16, 2019

Dalit Groom Beaten

दबंगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी से उतार लात-घूसों से पीटा, डीजे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, थाने पहुंची बारात, दहशत में गुजरी रात

करवर. बूंदी जिले के करवर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में दलित दूल्हा रातभर दहशत में रहा। फेरे कड़ी निगरानी के बीच घर में डलवाने पड़े। जब सुबह तक सुरक्षा नहीं मिली और प्रकरण दर्ज नहीं किया गया तो बुधवार सुबह सवा छह बजे पूरी बारात थाने में पहुंच गई। वे थाने के बाहर धरना देकर बैठ गए। बाद में पुलिस ने दूल्हे के पिता ओमप्रकाश रैगर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच नैनवां के पुलिस उपअधीक्षक करेंगे। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी नोहरा गांव निवासी शंकर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

Read More:ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप में जोरदार भिडंत, 7 फीट हवा में उछली बोलेरो दो टुकड़ों में बंटी, 2 युवकों की मौत, 4 की हालत नाजुक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बूंदी के इंद्राकॉलोनी निवासी सुरेश रैगर की बारात खेड़ी गांव गई थी। मंगलवार रात निकासी निकाल रहे थे तभी शंकर गुर्जर आधा दर्जन साथियों के साथ आया और हंगामा शुरू कर दिया। डीजे बंद करा दिया और दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया। बाद में घोड़ी मालिक और डीजे संचालक को मौके से भगा दिया। उन्होंने दूल्हे के साथ धक्का-मुक्की कर लात-घूसों से मारपीट की।

Read More: चौंकाने वाला खुलासा: दुनिया में सबसे ज्यादा बाल विवाह भारत में, राजस्थान सबसे आगे, 16 जिले बेहद संवेदनशील

घोड़ी पर निकासी निकालने पर खूब धमकाया। डीजे को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और बाद में मौके से फरार हो गए। सारे घटनाक्रम की सूचना रैगर समाज के जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी। हालांकि पुलिस के लौटने के बाद पूरे बाराती भय में रहे। कड़ी निगरानी के बीच फेरे कराए गए। सुबह थाने पहुंचे तब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। करवर थानाधिकारी हरिराम जोजूंदा ने बताया कि दूल्हे के पिता की रिपोर्ट पर एक नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच नैनवां पुलिस उपअधीक्षक करेंगे।

OMG: शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने दहेज में मांगे 5 लाख तो दुल्हन ने दहेज लोभी को दिया करारा जवाब

रातभर दहशत में निकाली। सुबह थाने पर पहुंचे और रिपोर्ट सौंपी गई। दूल्हा और उसके पिता सहम गए थे। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी समाज मिले।
बाबूलाल रैगर, जिलाध्यक्ष, रैगर समाज, बूंदी