5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pics: सात अजूबों के शहर में सड़क ढूंढ कर दिखाओ तो जानें…

जनाब। यह सात अजूबों वाला शहर है। बारिश से खुशनुमा हुए मौसम में शहर भ्रमण करने के लिए आपका जी जरूर ललचाएगा, लेकिन भाई साहब, संभलकर! 
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 10 Aug 2017, 4:42 PM IST

Damaged Road In Kota

कुन्हाड़ी चौराहा: प्रताप सर्किल के पास चम्बल की पुरानी पुलिया के पास बड़ा सा गड्ढा है। ज्यों ही नयापुरा की ओर से पुलिया से वाहन आते हैं, यहां रफ्तार थम जाती है। तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहले तो यह और भी गहरा था, दो दिन पहले ही मिट्टी डलवाकर गड्डे को भरा गया।

Damaged Road In Kota

बोरखेड़ा लिंक रोड: बोरखेड़ा लिंक रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। आवागमन के दौरान वालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ रहा है।

Damaged Road In Kota

वक्फ नगर रोड: दादाबाड़ी स्थित वक्फ नगर मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं। यहां से गुजरते वक्त बाइक पर सवार महिलाएं गिर कर चोटिल हो जाती है।

Damaged Road In Kota

बारां रोड: नयापुरा चौराहा से बारां रोड फोरलेन तक की सड़क की हालत एेसी है कि दुपहिया व हल्के चार पहिया वाहन चालकों को डर लगता है। अंटाघर चौराहा के पास, बाल विद्यालय के सामने, एसपी ऑफिस के सामने, पुलिस लाइन, बोरखेड़ा रेलवे आरओबी, केवीके के सामने, उज्ज्वल विहार, महालक्ष्मी एनक्लेव के सामने, मानपुरा में मुख्य सड़क फटेहाल है।

Damaged Road In Kota

डीसीएम-बोरखेड़ा लिंक रोड: डीएसीएम-बोरखेड़ा लिंक रोड पहले से ही क्षतिग्रस्त था। बरसात के बाद यह रोड पूरी तरह से उड़द गया। रात के समय यहां से गुजरने पर वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते। जिससे वे दुघर्टनाग्रस्त हो जाते हैं।

Damaged Road In Kota

नयापुरा चौराहा: स्वामी विवेकानंद सर्किल के चारों ओर की सडक़ उखड़ चुकी है। कई बार यहां भारी वाहनों के एक्सल टूट गए। बड़ी दुघर्टना नहीं हो, इसलिए यहां २४ घंटे ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। ये वाहनों को धीरे-धीरे पार करवाते हैं।

Damaged Road In Kota

अग्रसेन चौराहा: नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहा पर हो रहे गड्ढों मे पानी भरा हुआ है। वाहन चालकों को यहां से गुजरने के दौरान गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।