
खेत पर बने कुए में मिले पिता और पुत्र-पुत्री के शव, गांव में मचा हड़कम्प
अयाना. अयाना थाना क्षेत्र के कजलिया गांव में रविवार को खेत पर बने कुए में एक युवक तथा दो बच्चों के शव मिले। सूचना पर अयाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की सहायता से कुए से शव बाहर निकाले। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। युवक अपने दोनों बच्चों के साथ शनिवार रात से लापता था। पुलिस के अनुसार मामला प्रथमदृष्टया गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस विभिन्न पहुलुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कजलियां निवासी बनवारी लाल सुमन (30) अपनी आठ वर्षीय बेटी नव्या व पांच वर्षीय पुत्र लविश के साथ शनिवार रात को घर से बिना बताए निकल गया था। रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने उसके खेत पर स्थित कुए में पिता व पुत्र-पुत्री के शव नजर आए। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर इटावा उपखंड अधिकारी रामावतार बरनाला, पीपल्दा तहसीलदार रामचरण मीणा तथा इटावा पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र शर्मा
पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से तीनों शवों को चारपाई की सहायता से बाहर निकाला। मौके पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शवों को परिजनों को सौंप दिया। अयाना थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया ग्रह कलेश का प्रतीत हो रहा है। इस मामले में मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।
मृतक का संयुक्त परिवार
मृतक बनवारी सुमन अपने दो भाइयों तथा माता-पिता के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। इनके पास मात्र 3 बीघा जमीन है। बाकी मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण चलता है। दो दिन पूर्व पत्नी पीहरपक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बनवारी को अंतिम बार गांव में चल रही भागवत कथा में शाम को देखा था। इसके बाद दोनों बच्चे भी नहीं दिखाई दिए। दोनों बच्चों के मां पास जाने की सोच परिजनों ने उनकी तलाश नहीं की। शाम को तीनों शवों को गांव में लाया गय हो परिवार में हाहाकार मच गया।
Published on:
23 Feb 2020 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
