4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोले की भक्ति में सराबोर हुई शिक्षा नगरी, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

हर्षोल्लास से मनाई महा शिवरात्रि  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 21 Feb 2020, 11:27 PM IST

भोले की भक्ति में सराबोर हुई शिक्षा नगरी, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

भोले की भक्ति में सराबोर हुई शिक्षा नगरी, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

कोटा. 'हर हर महादेव, शंभू... की गूंज, मधुर भजनों की बयार। हाथों में पूजन सामग्री, माला व हार, शिव भक्तों की लम्बी कतार। किसी के हाथ में तो किसी के कंधे पर कावड़, माथे पर चंदन का लेप और शिवालयों की ओर बढ़ते कदम। आक-धतूरे व बिल्व पत्र से भगवान शिव को रिझाती महिलाएं। विशेष शृंगार और श्रद्धाभाव से परिपूर्ण मनभावन झांकियांÓ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिवालयों से लेकर विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में कुछ ऐसा ही माहौल नजर आया। शहर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि हर्षोल्लास से मनाई गई। लोगों ने व्रत, पूजन व उपवास किया। दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कंसुआ स्थित कर्णेश्वर महादेव, रावतभाटा रोड स्थित गेपरनाथ, शिवपुरी धाम, झालावाड़ रोड स्थित कर्णेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, गोकर्णेश्वर, चन्द्रेश्वर महादेव समेत शहर के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान शिव को आक-धतूरे, बिल्व पत्र, माला प्रसाद अर्पित किया।

Swarnim Bharat : सफाई को कहा हां, प्लास्टिक के लिए बोला ना

कंसुआ स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर में विशेष झांकी के दर्शन करवाए गए। सुबह से ही लम्बी कतार लगी। विशेष व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान भजन गूंजते रहे। थेगड़ा स्थित शिवपुरी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लोगों ने संत सनातनपुरी के सान्निध्य में 525 शिवलिंगों का अभिषेक किया। मंदिर के प्रवेश द्वार तक श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी।

रावतभाटा रोड पर गेपरनाथ महादेव मंदिर में दर्शन को शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से दर्शनार्थी पहुंचे। तालाब की पाल स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्यवस्थाओंं के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में दर्शन किए। मंदिर में शनिवार को भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Read more : कोटा समेत प्रदेश में टूरिज्म की लर्निंग देंगे उज्जबेकिस्तान के प्रोफेशनल्स

पालकी में करवाए दर्शन
नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन पालकी में करवाए गए। अभिषेक पूजन के बीच मनमोहक छटा के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। रात को जागरण में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। कर्णेश्वर महादेव मंदिर में भजनों के सुर गूंजे। सुबह से ही मंदिर में भक्तजनों का मेला लगा रहा। महंत श्याम गिरी के सान्निध्य में भगवान शिव का अभिषेक व पूजन किया गया।

जगह-जगह मेले
महाशिवरात्रि के मौके पर कर्णेश्वर, गेपरनाथ, सत्येश्वर महादेव, चन्देसल समेत समेत अन्य मंदिरों में मेले भी लगे। लोगों ने शिव के दर्शन के साथ मेले का भी लुत्फ उठाया। बच्चों ने खिलौने खरीदे तो महिलाएं घरेलू जरूरत की वस्तुएं खरीदती नजर आई। झूले, समौसे कचौरी, आइस्क्रीम का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।