
टूरिज्म की लर्निंग देंगे उज्जबेकिस्तान के प्रोफेशनल्स
कोटा. साल 2020 की टॉप पर्यटन स्थल कहे जाने वाले उज्जबेकिस्तान के प्रोफेशनल अब प्रदेश के युवाओं को पर्यटन के साथ स्किल की ट्रेनिंग देंगे। राजस्थान में बढ़ते पर्यटन और पर्यटन पाठ्यक्रम की कमी को देखते हुए कॅरियर का विकल्प उपलब्ध करवाने में यह प्रोफेशनल मदद करेंगे। कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के स्किल डवलपमेंट सेंटर और स्किल रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिज्म उज्जबेकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय करार हुआ है।
कोटा विवि की ओर से एसडीसी कार्डिनेटर व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अनुकृति शर्मा ने करार किया है। डॉ. अनुकृति ने बताया कि दोनों यूनिवर्सिटी के बीच शुरू होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण में जयपुर सहित उदयपुर, जोधपुर, कोटा व अजमेर पर फ ोकस रहेगा। इन सभी जिलों में पर्यटनल की संभावना है। राजस्थान में पर्यटन का विकल्प होने के बावजूद भी यहां पर पर्यटन पाठ्यक्रम की कमी है। इस कारण छात्रों को अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है। इन अध्ययन कार्यक्रमों से पर्यटन उद्योग में प्रोफेशनल्स के बढ़ते अंतर को समाप्त किया जा सकेगा।
इन पर होगा फ ोकस
उज्जबेकिस्तान को साल 2020 का टॉप ट्रेवल डेस्टिनेशन इसीलिए कहा गया है क्योंकि वहां वीसा फ ्री ट्रेवल, सेफ्टी और सिक्यूरिटी, फूड सेंस व इतिहास आदि अच्छा है। इतिहास को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं है। राजस्थान के पर्यटन को किस प्रकार उस स्तर तक पहुंचाया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद यह रहेगा।
ओवर टूरिज्म पर रखी अपनी बात
इससे पहले स्किल रोड यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय कांफ्रेंस में डॉ. अनुकृति ने ओवर टूरिज्म या अंडर टूरिज्म पर अपनी बात रखते हुए इसका सामधान वैकल्पिक टूरिज्म को बताया है। कांफ्रेंस का विषय इंफेक्टिव यूज ऑफ द टूरिज्म पोटेंशियल ऑफ द रीजन, थ्योरी, प्रैक्टिस और प्रॉस्पेक्ट्स रहा।
Published on:
21 Feb 2020, 10:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.