17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: फेरों से पहले शादी में मचा बवाल, दुल्हन बिना लौटी गई बारात, जानिए, ऐन वक्त पर क्या हुआ पंगा

बारां में गुरुवार रात शादी समारोह के लिए बारात आई, खूब डांस गाना हुआ, स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन बैठे, खाना-पीना भी किया, लेकिन फेरों से बिना दुल्हन लिए बारात लौट गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 01, 2019

Crime

BIG News: फेरों से पहले शादी में मचा बवाल, दुल्हन बिना लौटी गई बारात, जानिए, ऐन वक्त पर क्या हुआ पंगा

बारां. शहर के नटराज गार्डन में गुरुवार रात शादी समारोह के लिए बारात आई, खूब डांस गाना हुआ, स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन बैठे, बरातियों व अन्य मेहमानों ने खाना-पीना भी किया, लेकिन फेरे नहीं हुए और बिना दुल्हन लिए बारात लौट गई। समारोह में डीजे पर डांस को लेकर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। बाद में बारातियों ने दुल्हन के भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया।

BIG News: गुवाहटी में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, शोक में डूबा कोटा का लाखसनीजा

इस मामले में मारपीट के आरोप में वधु पक्ष ने तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब दहेज की मांग को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। अनहोनी की आशंका के चलते रात को कोतवाली प्रभारी व दो सब इंस्पेक्टर समेत जाप्ता विवाह स्थल व अस्पताल में मौजूद रहा।

Special Story: सांप का जहर 'मौत' नहीं 'जिंदगी' भी देगा, कैसे पढि़ए खास खबर...

पहले भोजन, फिर झगड़ा
पुलिस व दुल्हन के चाचा पप्पू मीणा ने बताया कि यहां नटराज गार्डन में शहर के उत्तम कॉलोनी निवासी दूल्हा जितेन्द्र मीणा व श्योपुर जिले के कुंडा गांव निवासी दुल्हन राधा मीणा की शादी थी। समारोह में भोजन के बाद रात दो बजे तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। कुछ स्टेज पर भी डांस कर रहे थे। स्टेज पर आशीर्वाद समारोह के तहत फोटो सेशन भी चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों में डांस के दौरान धक्का-लगने से आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया तथा दुल्हन के भाई अभिषेक व रिश्तेदार भाई रामराज से मारपीट कर दी। इसके बाद माहौल गर्मा गया। सुबह वधु पक्ष के लोग बिना फेरे दुल्हन को लेकर लौट गए।

Read More: एरोड्राम सर्किल पर बनेगा एलिवेटेड रोड और अंडर पास, धारीवाल के 28 प्रोजेक्ट से कोटा बनेगा इंदौर-मुंबई, जानिए कहां क्या बदलने वाला है...

लाखों हुए खर्च किए
दुल्हन के चाचा पप्पू ने बताया कि उसने नटराज गार्डन किराए आदि का आधा खर्च किया था। दो लाख नकदी लग्न में दी गई। एक तोला सोने की चेन, एक अंगुठी, करीब अस्सी हजार की एक मोटरसाइकिल, करीब एक लाख रुपए के कपड़े दिए गए। इसके अलावा तोरण के समय एक लाख की नकद राशि दी गई थी। इसके बाद भी वर पक्ष की ओर से फेरों के लिए आनाकानी की। रात करीब ढाई बजे उसने स्टेज खाली कराकर फेरों की तैयारी कराने को कहा, लेकिन पहले मारपीट व बाद में दहेज के लिए तीन लाख रुपए नकद की मांग रख दी। फिलहाल मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।