जानकारी के अनुसार दुर्जनपुरा गांव निवासी महेश कुमार व दिलीप कुमार बाइक से बारां की तरफ जा रहे थे। जबकि बारां निवासी मनोज कुमार व शिवदत्त सिंह अपनी बाइक पर बारां से आ रहे थे। मेगा हाइवे पर शिव एग्रीवो प्लांट के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में दोनों ही बाइक सवार महेश, दिलीप, मनोज कुमार व शिवदत्त सिंह घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने निजी वाहन से बारां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।