5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: कोटा में देर रात मौलवी पर सरियों से जानलेवा हमला, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, थाने में घुसकर बचाई जान

कैथून में शनिवार रात तराहवी की नमाज पढ़ घर लौट रहे मौलाना पर अज्ञात बाइक सवारों ने सरिए से हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 27, 2018

Riot in kota

Breaking News: कोटा में देर रात मौलवी पर सरियों से हमला, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, थाने में घुसकर बचाई जान

कोटा . कैथून कस्बे में शनिवार रात तराहवी की नमाज पढ़ घर लौट रहे मौलाना पर अज्ञात बाइक सवारों ने सरिए से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाकर घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। देर रात क्षेत्रवासियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग और आसू गैस के गोले छोड़ भीड़ को खदेड़ा।

Human story: मां-बाप ने मासूम के पैरों में 5 साल से बांध रखी है जंजीर, वजह जान रो पड़ेगा आपका दिल

जानकारी के अनुसार कैथून के संजय नगर भीम का बाड़ा निवासी मौलाना जहांगीर आलम पौने दस बजे तराहवी की नमाज पढ़ घर लौट रहे थे। रास्ते में गैस गोदाम के पास बाइक पर तीन बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे आए और सरिए से मौलाना के सिर पर वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। उसने गांव पहुंच परिचितों को घटना से अवगत कराया तो लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग कैथून थाने पहुंच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके कुछ देर बाद आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में फिर से थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

OMG! कोटा के लोगों को घरों से बाहर निकलने में लगा डर, दहलीज पर बिछा मौत का जाल

पुलिस ने समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। थाने के बाहर खड़ी गाडिय़ों पर जमकर लाठियां बरसाई। वाहनों के कांच तोड़ दिए। पुलिसकमियों ने थाने में घुसकर जान बचाई और मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया। भीड़ पर काबू पाने के लिए अन्य थानों से अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया।

Read More: मौसम विभाग की चेतावनी: राजस्थान के लिए बेहद खतरनाक है यह 5 दिन, भूलकर भी घर से बाहर न रखे कदम

देर रात भीड़ और पुलिस के बीच लाठी-भाटा जंग चलती रही। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग व आंसू गैस के गोले छोड़ भीड़ को खदेड़ा। एहतियात के तौर पर कैथून थाने के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया किया गया है। वहीं, घायल जहांगीर आलम को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।