
कोटा. एक दिन पहले शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने से वार्ड में भर्ती जिस किसान को नजर अंदाज किया था। उसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। परिजनों ने साझेदार पर कर्ज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर किसान की मौत से ईद के दिन खुशी की जगह उस परिवार में मातम छा गया।
सरकारी खजाने की रखवाली का जिम्मा गबन आरोपितों के हवाले
सांगोद थाना क्षेत्र के डाबरी खुर्द निवासी किसान कय्यूम अली(55) ने 11 जून को खेत पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन से वह बहोश थे। जहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को जिला कलक्टर गौरव गोयल ने निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती उस किसान के पास तक तो गए थे लेकिन उसके परिजनों से पूरी तरह से बात नहीं की। पुलिस ने शनिवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
video : भीषण गर्मी में सड़क पर लेटे किसान, आखिर कलक्टर को सुननी पडी उनकी बात
तीन साल से साझेदारी में कर रहे थे खेती
मृतक के पुत्र अशफाक ने बताया कि उसके पिता तीन साल से लियाकत अली के साथ साझेदारी में खेती कर रहे थे। करीब 40 बीघा जमीन में उन्होंनीे लहसुन, चना व धान समेत कई फसल बोई थी। उनके अनपढ़ होने से पूरी फसल की रकम लियाकत अली ही रखता था। उन्हें तो गिनती के ही रुपए देता था। कुछ दिन पहले उसके पिता ईद के लिए रुपए लेने गए थे उस समय लियाकत ने उन्हें पहले कर्ज के रुपए देने को कहा। इसके बाद 11 जून को उसके पिता खेत पर हकाई के लिए गए थे। उस समय भी लियाकत वहां आ गया था।
फिर जानलेवा साबित हुआ लहसुन, गिरे भाव के गम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग किसान, मौत
उसने रुपए देने का दबाव बनाया। रुपए नहीं देने पर जमीन हांकने से मना कर दिया। इससे तनाव में आकर उसके पिता ने खेत पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्होंने यह जानकारी घर आकर उसकी दादी को बताई थी। तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें पहले सांगोद अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें एमबीएस अस्पताल में रैफर कर दिया था। उसी दिन से उन्हें होश नहीं आया था। बेहोशी की हालत में ही उनकी शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
अशफाक ने बताया कि वे 8 बहन भाई हैं। जिनमें वह सबसे बड़ा है।
परिजनों ने रिपोर्ट दी है जांच कर रहे हैं
सांगोद थाने के एएसआई रघुराज सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र अशफाक ने उसके पिता के साझेदार लियाकत अली पर कर्ज के लिए दबाव बनाने की रिपोर्ट दी है। जिससे तनाव में आकर ही कम्यूम अली ने जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। रिपोर्ट पर जांच की जाएग़्ाी कि उस पर कितना कर्ज था। फिलहाल पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।