4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिनकी है ये राशि उन्हीं को फलेगा सोना और चांदी, जानिए आपकी राशि क्या देगी खुशी

खरीदारी के महापर्व हर किसी की कुछ न कुछ खरीदने की योजना है। कोई वाहन, कोई फ्रीज तो कोई सोना-चांदी-आभूषण व जरूरत की खरीदारी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 17 Oct 2017, 1:07 AM IST

Deepawali Festival 2017

महापर्व की खरीदारी के लिए बाजार सज गया है। लोग राशि के अनुसार खरीद सकते हैं सोना-चांदी।

कोटा . खरीदारी के महापर्व हर किसी की कुछ न कुछ खरीदने की योजना है। कोई वाहन, कोई फ्रीज तो कोई सोना-चांदी-आभूषण खरीदेगा। जरूरत की खरीदारी होगी तो शगुन के तौर पर भी लोग कुछ न कुछ खरीदेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि में महंगी ही नहीं सस्ती वस्तुएं भी खुशी दे सकती हैं।

Read more: बॉलीवुड के इस सिंगर की आवाज पर फिदा हो गया कोटा

ज्योतिषाचार्य शिवप्रकाश दाधीच की मानें तो व्यक्ति की नाम राशि के अनुसार खरीदारी न केवल खुशी दे सकती है, बल्कि समृद्धि भी। बतौर उदाहरण कर्क राशि के जातकों को चांदी की खरीदारी सुकून दे सकती है और सिंह वालों को सोने की। सोना-चांदी ही नहीं घी, मिश्री, शक्कर व गुड़ की खरीद भी समृद्धि ला सकती है।

जानें कौन क्या-क्या खरीद सकता है

- मेष-वृश्चिक : तांबा, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, मूंगा, गेहूं, मसूर, लाल वस्त्र व पुष्प, गुड़, लाल चंदन व केसर।
- वृष-तुला : रंग-बिरंगे वस्त्र, सफेद घोड़ा, गाड़ी, गाय-बछड़ा, हीरा-स्फटिक, चावल, सोना, चांदी, सुगन्धित द्रव्य, कपूर, सफेद चंदन, घी, शक्कर, मिश्री, दही।

- मिथुन-कन्या : कांस्य पात्र, हरे मूंग, हरे फल, पंच रत्न, पन्ना, शंख, पुस्तकें, मिश्री।
- कर्क : चांदी, चावल, मोती, श्वेत चंदन, वस्त्र, श्वेत बेल, शक्कर, मिश्री, दही, दूध, स्फटिक माला।

- सिंह : सोना, तांबा, भूमि, भवन, गुड़ लाल वस्त्र।
- धनु-मीन : पीतल, सोना, जमीन, घी, हल्दी, पीला घोड़ा, पीले पुष्प, केसर।

- मकर-कुंभ : लोहा, मशीनरी, गाय-भेंस, उड़द, तिल, खाद्यान तेल, काले वस्त्र, नीलम व कंबल।

Read More: फ्री पाकिंग के लिए कोटा दशहरा मेले में चले चाकू, पार्किंग संचालक की हत्या

बाजार से घर आएंगी मनपसंद खुशियां

सजधज तैयार बाजार

कोटा. धनतेरस पर मंगलवार को बाजरों में खास रौनक रहेगी। इलेक्ट्रोनिक, सोना-चांदी- आभूषण, बर्तन, वस्त्र, मोबाइल व अन्य प्रतिष्ठानों में महापर्व की खुशियां बरसेंगी। ज्योतिष के अनुसार धनतेरस पर दिनभर खरीदारी का मुहूर्त है। दिन दिवस, लग्न, चौघडि़या, नाम राशि के अनुरूप लोग खरीदारी करेंगे। सुबह से रात तक खरीदारी का दौर चलेगा। महापर्व को लेकर व्यवसायी भी तैयार हैं। उन्होंने लोगों के रुझान को देखते हुए ऑफर व स्कीम दी है।

Read More: राजस्थान के पुलिस कर्मियों को मिला दिवाली का बंपर तोहफा, मुफ्त में पढ़ सकेंगे बच्चे

ये हैं खरीदारी के मुहूर्त
पूर्व प्रो. ज्योतिषाचार्य नागेन्द्र प्रतिहस्त के अनुसार धनतेरस पर सुबह से रात तक खरीदारी के विभिन्न श्रेष्ठ मुहूर्त हैं।

- सुबह 9.25 से 10.50 तक चर का चौघडि़या रहेगा। इसमें वाहन, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, चलायमान वस्तुआंे की खरीद की जा सकती है।
- सुबह 10.50 से दोपहर 12.15 तक लाभ का चौघडि़या रहेगा। इस दौरान सोना, चांदी, धातु, इलेक्ट्रानिक उपकरण, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल व समस्य प्रकार की वस्तुओं को क्रय करना श्रेष्ठ माना गया है।

- दोपहर12.15 बजे से 1.40 बजे तक अमृत का चौघडि़या रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार की वस्तुओं की खरीद अमृत के समान फल देने वाली है।
- दोपहर3.05 से 4.30 बजकर शुभ का चौघडि़या रहेगा। इसमें खरीदारी शुभ फल देने वाली मानी गई है।

- शाम 7.30 बजे से 9.05 बजे के मध्य लाभ का चौघडि़या रहेगा, फिर 10.40 से 12.15 बजे तक शुभ का चौघडि़या शुरू हो जाएगा। इन मुहूर्तों में खरीदारी शुभ फलदायक रहेगी।