विशेषज्ञों का मानना है कि कोटा में विकास प्राधिकरण (Kota Development Authority - KDA ) के गठन से कोटा का विजन ही बदल जाएगा। करोड़ों के बजट वाले कार्य केडीए के जरिए किए जाएंगे तो शहर के विकास का दायरा भी काफी बढ़ जाएगा। कोटा नगरीय क्षेत्र के अलावा जिले का कैथून व बूंदी जिले के केशवरायपाटन व तालेड़ा कस्बा भी शामिल किया जा सकता है। मास्टर प्लान के अनुसार 2031 के अनुसार दस साल बाद कोटा की आबादी 21 लाख होने का अनुमान है। मास्टर प्लान में नए हवाई अड्डे, तीन नए बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए भूमि प्रस्तावित की गई है।