6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
अचानक MBS hospital पहुंचे कोटा कलेक्टर फिर जो हुआ वो देखिए इस वीडियो में…
Play video

अचानक MBS hospital पहुंचे कोटा कलेक्टर फिर जो हुआ वो देखिए इस वीडियो में…

Mbs चिकित्सालय का आज जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने औचक निरीक्षण किया
Google source verification

कोटा.Mbs चिकित्सालय का आज जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने औचक निरीक्षण किया और इमरजेंसी मेडिसिन, इमरजेंसी सर्जिकल ओपीडी, आईपीडी भामाशाह काउंटर वार्ड ऑर्थोपेडिक आउटडोर सहित कई जगह का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

 

22 साल से न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण को मिली न्याय मिलने की उम्मीद, आँसू बन छलकी ख़ुशी

 

इस दौरान उन्होंने कई जगह अव्यवस्था होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई । जिला कलेक्टर ने सबसे प्रमुख समस्या भामाशाह काउंटर को लेकर बताई जिसमें उन्होंने 3 काउंटर से बढ़ाकर उसे 6 करने,पर्ची काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गंदगी को देखकर गहरी नाराजगी जाहिर की, इमरजेंसी गैलरी और इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में गंदगी होने पर उन्होंने संवेदक को फोन पर लताड़ लगाई और अधीक्षक को संवेदक के खिलाफ कारवाई करने के निर्देश भी दिए।

 

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस मनमानी लूट के शिकार

 

जिला कलेक्टर ने इमरजेंसी में कई मरीजों से बात की जिसने सामने आया कि मरीज निशुल्क दवा योजना की दवाएं होने के बाद भी बाहर से दवाई ला रहे हैं उन्होंने तत्काल संबंधित पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने इमरजेंसी में डॉक्टर द्वारा टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज़ पहने जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्राचार्य और अधीक्षक को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

 

योग न करना पड़ सकता है इतना भारी कि दफ्तर में दर्ज़ हो जाएगी गैरहाज़िरी

 

इसके साथ ही इमरजेंसी में डायबिटीज क्लीनिक में समय पर डॉक्टरों को नहीं आने को भी गंभीरता से लिया। फोटोकॉपी की रेट 1 से बढ़ाकर ₹4 ली जा रही है उसे भी इन्होंने गंभीरता से लिया और अधीक्षक को तत्काल जेरोक्स मशीन वाले के खिलाफ कार्रवाई करने साथ ही एक काउंटर अस्पताल के अंदर खोलने के निर्देश दिए। कई जगह जर्जर बिल्डिंग को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की साथ ही नल टूटे होने पर शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस की बिगड़ी व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अधीक्षक डॉ.नवीन सक्सेना व स्टॉफ उपस्थित रहा।