22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
22 साल से न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण को मिली न्याय मिलने की उम्मीद, आँसू बन छलकी ख़ुशी
Play video

22 साल से न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण को मिली न्याय मिलने की उम्मीद, आँसू बन छलकी ख़ुशी

जिला लेवल जनसुनवाई
Google source verification

कोटा. जिला कलेक्ट्री के टैगोर सभागार में आज जिला स्तरीय जन सुनवाई हुई| इसमें ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी परिवेदना लेकर पहुंचे।जनसुनवाई की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनीता डागा की अगुवाई में हुई । कुछ देर बाद जिला कलेक्टर गौरव गोयल जनसुनवाई में पहुंचे।

 

प्रिंसिपल को वापस लगाने पर छात्राओं ने कार्यालय गेट पर जड़ा ताला

उन्होंने वहां देखा कि ग्रामीण क्षेत्र से आए काफी लोग बाहर खड़े हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्ग और महिलाएं उनको पहले बुलाया जाए जो भी बाहर से आए हैं उन्हें गर्मी में पानी पिलाया जाए। हर व्यक्ति की सुनवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद सहायक कलक्टर दुर्गाशंकर मीणा बाहर गए और बुजुर्गों और महिलाओं को जन सुनवाई के लिए पहले बुलाया।

 

बिना पर्ची के अंदर आने वाले लोगों को रोकने पर जिला कलेक्टर कर्मचारियों से कहा, किसी को आने से नहीं रोका जाए जिनके पास पर्ची नहीं है उनकी पर्ची बनाई जाए। सबकी सुनवाई की जाए ।

 

 

 

जन सुनवाई के दौरान किशन लाल गुर्जर नाम का व्यक्ति आया और कलेक्टर से कहा साहब मैं 22 साल से न्याय के लिए भटक रहा हूँ । मेरी कोई सुनवाई कर लो, 4 साल से जनसुनवाई में आ रहा हूं कलेक्टर ने कहा क्या चाहते हो तो उन्होंने कहा साहब मेरी जमीन का मामला है उसे सतर्कता समिति में दर्ज करें। इसके बाद जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रकरण को सतर्कता समिति में दर्ज कर दिया। फिर वह हाथ जोड़ते हुए रो पड़ा | 4 साल यह प्रकरण किसी ने दर्ज नहीं किया आपने प्रकरण दर्ज कर लिया है । अब मुझे न्याय की उम्मीद बन गई है इसके बाद भी हाथ जोड़ते हुए वापस चला गया|