स्टॉफ को बढ़ाया गया
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि कोटा केन्द्र पर पासपोर्ट आवेदकों के बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कोटा में वर्तमान में दो लोगों का स्टॉफ है, उसे बढ़ाकर 3 कर दिया है, इससे भी लोगों को राहत मिलेगी। कोटा में केन्द्र शुरू होने से अब तक करीब 11049 लोगों ने पासपोर्ट के लिए अपॉइनमेंट (साक्षात्कार) प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।