यह है जॉब प्रोफाइल
इस मजेदार जॉब का प्रोफाइल भी रोचक है। इसके तहत आपको सिर्फ घूमकर टूरिज्म को प्रमोट करना है। इसी के साथ होटल्स, रेस्तरां और अलग-अलग टूरिस्ट वेबसाइट के बारे में भी लोगों से अपने अनुभव शेयर करना हैं। खास बात यह है कि इस जॉब में आप दुनियाभर की सैर कर सकेंगे, अच्छी-खासी सैलरी भी मिलेगी और आपका सारा खर्चा वेबसाइट ही उठाएगी। अब आप भी ये ही सोच रहें होंगे कि इस जॉब को करने के लिए कोई डिग्री या एक्सपीरियंस की जरुरत होगी? तो चलिए हम आपको बता दें इस जॉब के लिए ना तो किसी क्वाालिफिकेशन की जरुरत है और न ही किसी अनुभव की। कोई फ्रेशर भी यह जॉब कर सकता हैं वो भी बिना डिग्री के।