सुल्तानपुर. क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चला। बारिश से साप्ताहिक हाट में ग्रामीणों को परेशानी हुई। वहीं, अधिकांश गांवों में पिछले दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कीचड़ की समस्या हो गई। कस्बे के संजयनगर, तोरण मार्ग, रामनगर मोहल्ला, बॉस कॉलोनी, नौताड़ा मालियान, बालापुरा, कोटसुवां,अमरपुरा, नापाहेड़ा, जाखड़ौन्द गांवों के मुख्य मार्गों पर कीचड़ फैलने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गर्मी व उमस से राहत मिली।