
कोटा. शहर में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में ईद की नमाज अदा की गई। किशोरपुरा स्थित ईदगाह में शहर काजी अनवार अहमद की मौजूदगी में नायब काजी जुबैर अहमद ने ईद की नमाज अदा करवाई।
ईद विशेष…इस्लाम तरीका ए जिंदगी है
इससे पहले शहर काजी अनवार अहमद ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि फर्ज और ईमान की राह पर आगे बढ़ो। रमजान के इस पवित्र माह में जो प्रशिक्षण लिया है, इसे शेष 11 माह के लिए भी जहन में बसाए रखो। उन्होंने कहा कि इस्लाम जिंदगी गुजारने का तरीका बताता है, इस पर अमल करने की आवश्यकता है। इससे पहले ईदगाह पर अकीदतमंदों का नमाज से पहले आने का सिलसिला शुरू हो गया, देखते ही देखते ईदगाह परिसर खचाखच भर गया।
फिर जानलेवा साबित हुआ लहसुन, गिरे भाव के गम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग किसान, मौत
बच्चे युवा बुजुर्ग नमाज अदा करने पहुंचे। किशोरपुरा स्थित मस्जिद के अलावा नांता ईदगाह, विज्ञान नगर स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य इलाकों में स्थित मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदायगी के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। अमन चैन व खुशहाली के लिए भी दुआएं की गई। किशोरपुरा में नमाज के बाद जिला कलक्टर गौरव गौयल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और किशोरपुरा पुलिस चौकी में आयोजित कार्यक्रम में शहर काजी अनवार अहमद का मुंह मीठा करवाया।
Ramzan: 21वां रोजा याद दिलाता है शेर-ए-खुदा हजरत अली की शहादत
शहर को स्मार्ट बनाना है
आशापूरा माता मंदिर के पास चंबल गार्डन रोड पर नगर निगम की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर काजी अनवार अहमद, नायब काजी जुबेर अहमद का इस्तकबाल किया। इस मौके सांसद ओम बिरला ने कहा कि 30 दिनों में हमने जो सीखा है इसे जीवन में शामिल करना है।
महापौर ने कहा कि हमें शहर को स्मार्ट बनाना है, इसमें सभी का सहयोग रहे। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि देश के विकास में सभी मिलकर भागीदारी निभाएं। हमारा पैर मदद को हमेशा आगे रहे। स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष चेयरमेन आमिन पठान व अन्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सिवईयां की मिठास लोगों के दिलों में घुली।