5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Election2018: मतदाताओं ने किया एक तीर से दो शिकार…

वोट तो डाला ही स्वास्थ्य की भी करवाई जाँच, आदर्श केंद्र पर हेल्थ कार्नर का लिया लाभ
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Dec 07, 2018

#Election2018: Benefits of Health Corner on aadarsh Center

#Election2018: मतदाताओं ने किया एक तीर से दो शिकार... वोट तो डाला ही स्वास्थ्य की भी करवाई जाँच

कोटा. आदर्श मतदान केंद्र में हेल्थ कार्नर बनाए गए जिनका मतदान के दौरान वृद्धजनों व अन्य ने लाभ लिया। विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन आयोग द्वारा वहां बने आदर्श मतदान केंद्रों में हेल्थ कॉर्नर की व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था के तहत बूथ में ही एक किनारे एक छोटा सा हेल्थ कैंप लगाया गया है, जिसमें डॉक्टर व अन्य सहायक मतदान स्थल पर पहुंच रहे बुजुर्गों व अन्य लोगों का स्वास्थ्य जांच करते नजर आए ।

Read More: सुबह बुजुर्गों ने संभाली बूथों पर मतदान की कमान..

इसके चलते यहां के बुजुर्ग महिलाओं व अन्य लोगों ने मतदान करने के साथ-साथ इस हेल्थ कार्नर का भी पूरा लाभ लिया। बदलते मौसम में बच्चों और खुद की बीमारी की जांच करवा कर दवा लेकर मतदाता काफी खुश दिखे। मतदाताओं का कहना है कि यह नई व्यवस्था काफी अच्छी है इससे मतदान करने आने वाले लोगों का एक पंत दो काज हो रहा है। इससे कोई व्यक्ति बीमार है या मतदान स्थल में बीमार हो जाता है तो उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे दवा भी मिल पाएगी।

व्हील चेयर की भी रही व्यवस्था


जिले के सभी मतदान केंद्रों में जिला निर्वाचन आयोग द्वारा व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई । इससे मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले बुजुर्ग या दिव्यांगों को वहां लगे कर्मचारियों ने व्हील चेयर में बिठाकर ईवीएम तक लाया गया । सभी ने सुगमता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।