19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में आज पूरी रात बंद रहेगी बिजली, शुक्रवार को भी बंद के आसार, जानिए, कब से कब तक गुल रहेगी बिजली

एक बार फिर कोटा के दरवाजे पर भारी भरकम ट्रोला आ खड़ा हुआ है। गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 11, 2019

power Cut

कोटा में आज पूरी रात बंद रहेगी बिजली, शुक्रवार को भी बंद के आसार, जानिए, कब से कब तक गुल रहेगी बिजली

- गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी बिजली

कोटा. एक बार फिर कोटा के दरवाजे पर भारी भरकम ट्रोला आ खड़ा हुआ है। गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बिजली बंद कर इसे शहर की सड़कों से निकाला जाएगा। रास्ते में मुश्किलें आई तो कटौती का वक्त भी बढ़ सकता है।

BIG News:व्यापारियों के 40 करोड़ लेकर भागा आढ़त व्यापारी गिरफ्तार, थाने के बाहर लगी लोगों की भीड़


गुजरात के बड़ौदा स्थित 220 केवी जीएसएस के लिए झांसी के भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( bhel ) से जंबो ट्रांफसर लेकर जा रहा ट्रोला बुधवार को कोटा पहुंच गया। ट्रोले में रखे ट्रांसफार्मर की ऊंचाई करीब 20 फीट है। इसके Kota की सड़कों से गुजरते वक्त बिजली के तारों के छूने की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बारां रोड़ से आ रहे इस ट्रोले को चित्तौडगढ़़ की ओर रवाना करने की इजाजत दी है।

Read More:आरोप: वाइस प्रिसिंपल ने छात्रसंघ अध्यक्ष को दी धमकी, कहा- जब तक कोटा में हूं तुझे टिकने नहीं दूंगा, हिम्मत है तो यहां रहकर दिखा

केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग ने बताया कि ट्रोले को शहर के बीच से निकालने के लिए गुरुवार रात 11 से रात 2 बजे तक बोरखेड़ा, कृषि विज्ञान केंद, उज्ज्वल विहार, नयापुरा, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, जेल रोड क्षेत्र में Power shutdown रहेगी। इसके बाद रात 2 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बूंदी रोड, कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के आस-पास, पाŸवनाथ नगर और ढोला मारु रिसोर्ट के आसपास की बिजली बंद की जाएगी।

Read More: सट्टा खेलने से पहले सटोरियों को लेनी होती है 4 तरह की मेम्बरशिप, ढाई लाख तक है सट्टा कम्पनियों की फीस

केडीएल अधिकारियों के अनुसार जरूरत होने पर शुक्रवार को भी बिजली बंद की जा सकती है। उपभोक्तओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रोले के कोटा से निकलने के दौरान झुलते तारों को ऊंचा करवाया जा रहा है। साथ ही ढीले तारों को कसवाने का काम भी किया जाएगा।