
बिजली चोरी रोकने गए विद्युतकर्मी पर बाप-बेटे ने किया जानलेवा हमला, फीडर इंचार्ज के चेहरे पर मारा चाकू
मोड़क स्टेशन. क्षेत्र के असकली गांव में शनिवार सुबह बिजलीचोरी की ( electricity theft ) शिकायत पर केबल काटने गए विद्युतकर्मी पर पिता पुत्र ने हमला ( attack on electricity employees ) कर घायल कर दिया। घायल निगमकर्मी को साथी मोड़क अस्पताल लाए जहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। घटना के बाद ढाबादेह जीएसएस के सभी लाइन मेन एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोड़क पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
BIG News: कांग्रेस-भाजपा की राजनीति से यूं खतरे में पड़ी राजस्थान के 12 लाख लोगों की जिंदगी...
जानकारी के अनुसार ढाबादेह फीडर इंचार्ज आनन्द कुमार अपने सहयोगी लाइन मैन राजेन्द्र अहीर के साथ असकली में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उपभोक्ता की शिकायत ( Electricity problem solution ) के निवारण के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें असकली निवासी नंदकिशोर मीणा के यहां अवैध रूप से तार डालकर बिजली चोरी होती मिली। इस पर दोनों निगमकर्मी केबल खोलने लगे। इसी दौरान वहां आए नंदकिशोर व उसके पुत्र ने निगमकर्मियों को केबल नहीं खोलने को कहा और मारपीट करने लगे। साथी लाइन मैन राजेन्द्र ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़ाया। इसी दौरान नन्दलाल के पुत्र ने आनंद के चेहरे पर चाकू ( Knife ) से वार कर दिया। राजेन्द्र आनंद को लेकर मोड़क अस्पताल ( Hospital ) लाया जहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया।
निगमकर्मी लामबंद, आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद ढाबादेह जीएसएस के निगमकर्मी मोड़क अस्पताल पहुंचे और आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लाइनमैन अशोक सुमन, दिनेश बागरी, अरुण सुमन, विजय सिंह, कैलाश चंद, देवेन्दर सिंह, राजेन्द्र अहीर आदि ने बताया कि निगमकर्मी वर्तमान में भययुक्त वातावरण में काम कर रहे हैं। ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल है। घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो निगमकर्मी आंदोलन को मजबूर होंगे।
Read More: कोटा में 12 साल का बच्चा हाथों में चूडिय़ां और गले में मंगलसूत्र पहन झूल गया फांसी के फंदे पर, मौत पर उठे कई सवाल
बिजली चोरी पर कार्रवाई करने गए ढाबादेह जीएसएस कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ मोड़क थाने में विद्युत चोरी, मारपीट व राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट दी है।
सन्दीप मालवीय, सहायक अभियंता सुकेत
लाइनमैन के साथ मारपीट की रिपोर्ट निगम अभियंता ने दी है। घायल का मेडिकल करा लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
भारत सिंह , मोड़क थानाधिकारी
Published on:
23 Jun 2019 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
