
कोटा. आचार संहिता हटने के साथ ही शहर में आगामी दिनों में शुरू होने वाली विकास योजनाओं का प्रारूप तैयार ( smart city project ) होने लगा है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ( UDH Minister Shanti Dhariwal ) ने आगामी सालों में शहर में करीब 28 प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। इनमें से कई योजनाओं का प्रारूप तैयार कर लिया है और कुछ योजनाओं का प्रारूप तैयार हो रहा है। इस बार योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले उनके बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी। जून के पहले सप्ताह में नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसमें कोई भी शहरवासी जाकर जानकारी ले सकेगा। पिछले दिनों जयपुर और दिल्ली के डवलपमेंट विशेषज्ञ वास्तुकारों की टीम ने शहर का दौरा किया था। 3 दिन के दौरे के बाद योजनाओं का खाका तैयार किया गया है।
BIG News: मंत्री धारीवाल ने पेश किया स्मार्ट सिटी का विजन, 5 साल में इंदौर-मुंबई जैसा होगा कोटा, यह होंगे काम
बदलेगा नयापुरा चौराहा
नयापुरा स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहा पूरी तरह बदल जाएगा। यहां यातायात की समस्याओं का समाधान करते हुए आवासों, दुकानों और चौराहे में बदलाव किया जाएगा। प्रतिमा की ऊंचाई भी बढ़ेगी। स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने बताया कि विवेकानंद चौराह शहर के प्रवेश द्वार के पास है। इसका विकास होने पर कोटा आने वाले लोगों को अलग लुक का अहसास देगा।
Read More: आरोप: पुलिस ने युवक को थाने में निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा, जमकर जड़े चांटे, कान-नाक से बहा खून
अंटाघर बनेगा टै्रफिक फ्रेंडली
अंटाघर चौराहे पर अण्डरपास बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां अभी टै्रफिक लाइटें लगी हैं, जिन्हें हटा दिया जाएगा। इस चौराहे से बारां, जयपुर, स्टेशन और झालावाड़ रोड की ओर जाने वाले वाहन सहजता से गुजर सकेंगे।
एरोड्रम सर्किल पर बनेगा एलिवेटेड रोड और अंडरपास
एरोड्राम सर्किल ( aerodrome circle kota ) पर यातायात की समस्या का निस्तारण करने के लिए एलिवेटेड रोड और अंडरपास ( elevated road underpass ) का निर्माण किया जाएगा। पिछली सरकार के कार्यकाल में बनाया फ्लाईओवर का प्लान निरस्त कर दिया गया है। इस चौराहे पर यातायात का दबाव बहुत ज्यादा है। योजना के अनुसार जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अंडरपास और एलिवेटेड रोड को इस तरह बनाया जाएगा कि चौराहे से स्टेशन, झालावाड़ रोड, डीसीएम रोड और घोड़े वाला सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों को दिक्कत नहीं होगी।
Read More: चौंकाने वाला खुलासा: कोटा के कोचिंग हॉस्टलों में आग लगी तो नहीं बच पाएंगी स्टूडेंट्स की जान
चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट का तैयार हो रहा खाका
न्यास की ओर से चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट विकसित करने की योजना का भी प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके तहत हेरिटेज लुक को बनाए रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। छोटी समाध और बड़ी समाध का भी स्वरूप बदलेगा। इस योजना के तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार इस योजना के पहले चरण में करीब 400 रुपए खर्च होंगे। योजना के तहत चंबल में गंदगी फैलने से रोकी जाएगी और इसके किनारे का पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।