19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
कॉपियां जांचने ही नहीं पहुंचे शिक्षक, अब कटेगा वेतन
Play video

कॉपियां जांचने ही नहीं पहुंचे शिक्षक, अब कटेगा वेतन

कोटा. शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कॉपियां जांचने नहीं पहुंच रहे शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 13, 2018

कोटा . शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कॉपियां जांचने नहीं पहुंच रहे शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी करने के निर्देश दिए। शैक्षणिक प्रकोष्ठ अधिकारी देवलाल गोचर ने बताया कि एसआईआरटी उदयपुर की टीम ने कोटा जिले के कुल46 में से 12 परीक्षा संग्रहण केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर कॉपी जांच के लिए लगा रखे अध्यापक उपस्थित नहीं मिले। इस पर टीम ने गंभीर माना। उन्होंने बताया कि 18 अप्रेल तक कॉपी जांच करवाना है। इसी माह के अंत में परीक्षा परिणाम घोषित करना है। शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से परीक्षा परिणाम देरी से घोषित होगा। उन्होंने विभाग को अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई व वेतन रोकने के आदेश जारी किए।