ब्रेकथ्रू के बाद टनल की दीवार को बुलडोजर से तोड़ा गया और सुरंग आर-पार हो गई। इस मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोटा प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल, निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह राठौड़, इंजीनियर, मजदूर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा लहराकर इस उपलब्धि पर खुशी जताई गई।