8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में प्रचंड गर्मी, रात भी तप रही

भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीनेअधिकतम-न्यूनतम पारा चढ़ाअधिकतम पारा 41.7 व न्यूनतम पारा 30 पार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 8 Jun 2021, 6:28 PM IST

राजस्थान में प्रचंड गर्मी, रात भी तप रही

राजस्थान में प्रचंड गर्मी, रात भी तप रही

कोटा. हाड़ौती अंचल में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने में तरबरत रहे। लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। कोटा में सुबह से ही तेज गर्मी का असर बना हुआ है। दोपहर में गर्म हवा चलती रही। इससे बाजारों में आवाजाही कम रही। ज्यादातर लोग अब सुबह-शाम ठंडाई में बाहर निकल रहे हैं।

गर्मी के कारण कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल रहा है। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा चढऩे से रातें भी गर्म हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41.7 व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

गर्म हवाओं ने किया परेशान
बूंदी जिले में सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह से ही चली गर्म हवा के आगे कूलर-पंखे बेअसर हो गए। सड़कों पर लोग छांव की तलाश करते नजर आए। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झालावाड़ व बारां जिले में तेज गर्मी का असर बना हुआ है।