17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
किसानों के लिए जरूरी खबर: फसल खराबे की सूचना 72 घंटे में बीमा कम्पनियों को देना जरूरी, टोल फ्री नंबर जारी
Play video

किसानों के लिए जरूरी खबर: फसल खराबे की सूचना 72 घंटे में बीमा कम्पनियों को देना जरूरी, टोल फ्री नंबर जारी

Heavy Rain, Crops destroyed, Farm submerged: फसल खराबे की सूचना किसानों को 72 घंटे में बीमा कंपनी को देना जरूरी है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 19, 2019

कोटा. खेतों में लहलहाती फसलों को देख किसानों के चेहरों पर दिख रही खुशी गत दिनों हुई भारी बारिश ( Heavy Rain ) से काफूर हो गई। अतिवृष्टि से हाड़ौती में फसलो को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। ( Crops destroyed ) खेत जलमग्न होने से फसलें नष्ट हो गई। ( Farm submerged ) कृषि विभाग ने कोटा, बूंदी, बारां तथा झालावाड़ जिले में खराबे का सर्वे करवाने का आदेश दे दिया है। हाड़ौतीभर से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक, करीब दो लाख हैक्टेयर में फसलें नष्ट हो गई है। इनका उत्पादन मूल्य एक हजार करोड़ से भी ज्यादा है।

Kaithoon flood: पानी उतरा तो कैथून में दिखा तबाही का मंजर, 700 घरों में 3 दिन से नहीं जले चूल्हे, करोड़ों का नुकसान

अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों के बारे में बीमा कम्पनियों को संबंधित किसान को 72 घण्टे में सूचना देना जरूरी है। इसके अलावा किसान कृषि विभाग के सहायक निदेशक, उप निदेशक और संयुक्त निदेशक के यहां लिखित में नुकसान की जानकारी सात दिन में दे सकता है।

Heavy Rain: हाड़ौती में बारिश ने बरपाया कहर, 11 परिवारों की खुशियां तबाह कर गया पानी, पर्व पर छाया मातम

टोल फ्री नम्बर किए जारी
बूंदी के कृषि विभाग के उप निदेशक रामनिवास पालीवाल ने बताया कि कृषि विभाग ने किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 1800295959 जारी कर दिए। जिस पर किसान अपने खेतों में हुए नुकसान की जानकारी दे सकेंगे। फसल खराबे का आकलन करने के लिए पूरी टीम को निर्देश दे दिए। अब तक 80 से 90 किसानों की शिकायतें मिल चुकी।

Watch: हाड़ौती में बाढ़ के हालात, नदियों में जबरदस्त उफान, कोटा में NDRF ने संभाला मोर्चा, कलक्टर ने सेना से मांगी मदद

राहत नहीं तो करेंगे आंदोलन
किसान नेता दशरथ कुमार ने कहा कि हाड़ौती में फसलों में व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों को सरकार तत्काल राहत प्रदान करें। नहीं तो किसान आंदोलन करेंगे।