कोटा.. हाड़ौती में मानसून सक्रिय होने के साथ ही खरीफ फसल की बुवाई को लेकर किसानों की खेतों में सक्रियता बढ़ गई है। किसान खेतों की हंकाई-जुताई में जुट गए हैं। खेतों में टै्रक्टर फर्राटे मारते दिख रहे हैं। इसके साथ ही किसान खरीफ की बुवाई के लिए बाजारों में बीज की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। भामाशाह मंडी गेट के बाहर, नई धानमंडी, नयापुरा, लाडपुरा स्थित बीज भंडारों पर किसानों की चहल-पहल बढऩे लगी है। जहां किसान सोयाबीन, मक्का, ज्वार, तिल आदि के बीज की पूछपरख कर रहे हैं।