कोटा. हाड़ौती में मानसून की बेरुखी ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच रखी हैं। हाड़ौती में 27 जून को मानसून की पहली बारिश हुई। आस बंधी थी कि अब तो झमाझम होगी, लेकिन मानसून सक्रिय होने के 14 दिन बाद भी मूसलाधार बरसात कहीं नहीं हुई। खंड बारिश हो रही है। रोजाना बादल छा रहे और हवा के रुख के साथ छंट रहे। पहली बारिश होते ही किसानों ने उड़द, सोयाबीन, मूंग, मक्का की बुवाई की। बीज उग तो आया, लेकिन बरसात नहीं होने व तेज धूप के चलते अंकुरित बीज कुम्हला रहा है। खेतों की नमी सूखने से बीज उगा तक नहीं।