22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़ोती में किसानों ने आत्महत्या की, मुख्यमंत्री आंसू पोंछने तक नहीं आई: पायलट

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पायलट का सरकार पर हमला, कहा: सरकार को किसानों की चिंता नहीं |
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jun 27, 2018

mera booth

हाड़ोती में किसानों ने आत्महत्या की, मुख्यमंत्री आंसू पोंछने तक नहीं आई: पायलट

कोटा. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। हाड़ौती में उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से पांच किसानों ने आत्महत्या की।

मुख्यमंत्री हाडौती संभाग से प्रतिनिधित्व करती हैं लेकिन आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को सरकारी नौकरी देने की बात तो दूर उसके परिवार के आंसू पोंछने भी वे नहीं आई।

Read more: घनश्याम तिवाड़ी के पार्टी छोडऩे की खबर से भाजपा में मचा हड़कंप


पायलट रामगंजमंडी में कृषि मंडी प्रांगण में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंंने कहा लहसुन के भाव गिरे तो किसान परिवारों को औने- पौने भावों में बिचोलियों के हाथों जिंस बेचनी पड़ी। समर्थन मूल्य के तौल कांटे शुरू हुए तो उसमें गुणवत्ता का मापदण्ड तय करके किसान की जिंस तुलाई नहींं हुई।

Read more: पार्षदों ने KEDL अफसरों को घेरा, विधायक ने फटकारा - मुगालते में मत रहना ये kolkata नहीं Kota है


पांच माह के लिए भाजपा को प्रदेशाध्यक्ष इसलिए नहीं मिल रहा क्योकि आने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरुप कार्य होंगे।

Read more: कोटा के सरकारी अस्पतालों के हाल: कहीं लगे है गन्दगी के ढ़ेर तो कहीं लम्बी कतारे

कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होगी। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा होगी। हाड़ौती संभाग की जिस तरह से भाजपा सरकार में उपेक्षा हुई है ऐसा कांग्रेस शासन में नहीं होगा। हाड़ौती के लोग जो मांगेंगे उन्हें दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।

Read more: आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण कहा गश्त सुधारें, पावर बाइकर्स पर सख्ती हो

सवा दो घंटे विलंब से पहुंचे
पायलट का रामगंजमंडी पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे था लेकिन वे सवा पांच बजे पहुंचे। बारिश के व्यवधान से बचने के लिए उनकी सभा टयूबरशेड के नीचे आयोजित की गई थी।