21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने किया बेटी के साथ रेप, अब आखरी सांस तक रहेगा जेल की सलाखों में

Crime News 30 हजार रुपए के अर्थदंड से किया दंडित
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Jul 06, 2019

father convicted for daughter rape sentenced life imprisonment in kota

पिता ने किया बेटी के साथ रेप, अब आखरी सांस तक रहेगा जेल की सलाखों में

कोटा. पुत्री से बलात्कार के करीब तीन साल पुराने मामले में पोक्सो न्यायालय ( posco court) ने शनिवार को पिता को आखिरी सांस तक कैद की सजा सुनाई। पीडि़ता ने 8 अपे्रल 2016 को चाइल्ड लाइन (Child line) में शिकायत की थी कि उसकी मां उसे बचपन childhood में ही पिता के पास छोड़कर चली गई थी। पिता उससे बलात्कार करता था।

डरा धमका कर किया दुष्कर्म, अब मिलेगी सजा

आरोपी ने 7 अप्रेल को भी उससे बलात्कार किया। मामले में 12 वर्षीय पीडि़ता की रिपोर्ट पर चाइल्ड लाइन ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें उसने बताया कि उसके पिता द्वारा बलात्कार से वह गर्भवती हो गई। इस पर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया गया। न्यायालय ने आरोपी पिता को शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास व 30 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

149 साल बाद ग्रहण पर त्रिग्रही युति

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि गुरू पूर्णिमा पुर्वा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा धनु व मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है।चंद्र ग्रहण होने से अतिवृष्टि के साथ कहीं-कहीं प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति निर्मित होगी। धनु राशि में चंद्र,केतु, शनि की त्रिग्रही युति के साथ हो रहा है। यही नहीं इसका समसप्तक दृष्टि संबंध मिथुन राशि स्थित सूर्य, राहु व शुक्र की त्रिग्रही युति से बन रही है।

ग्रहों की दोनों युतियों में चार ग्रह राहु-केतु से पीडि़त हैं।ऐसा योग राज्य या देश की शासन प्रणाली में परिवर्तन देता है। कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव होता है। मंगलवार को ग्रहण होने से फसलों में कीड़े लगने से नुकसान, लाल रंग की वस्तु में तेजी,व्यापारी,डॉक्टर, किसानों को परेशानी हो सकती है।इसके अलावा वातावरण में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

सूतक से पहले गुरू पूजन

खंडग्रास चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को पड़ेगा। इसका सूतक शाम 4:32 बजे से प्रारंभ होगा जो समापन 17 जुलाई को सुबह 4:31 बजे होगा। यानी 16 जुलाई की शाम को मंदिरों के पट बंद रहेंगे।ग्रहण सूतक गुरु पूर्णिमा के दिन शाम को लग जाने के कारण गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु पूजा के साथ सूतक काल से पहले ही मना लिया जाएगा।

यह रहेगा ग्रहण काल

स्पर्श रात 1.31 बजे
मध्य रात 3 बजे
मोक्ष रात 4.30 बजे
सूतक शाम 4.31 बजे