10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय खाद्य निगम अपना लक्ष्य पूरा करने में नकारा

सबसे पहले खरीद शुरू, फिर भी लक्ष्य पूरा नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Jun 2018, 7:57 PM IST

FCI

FCI

कोटा. इस साल भारतीय खाद्य निगम ने प्रदेश में सबसे पहले 15 मार्च से हाड़ौती में गेहूं की खरीद शुरू की थी। इस साल समर्थन मूल्य से बाजार भाव तेज होने के कारण 15 जून तक चली खरीद के दौरान भारतीय खाद्य निगम लक्ष्य से पीछे रह गया।

Read More:इंतजार खत्म बस 7 दिन बाद किसानो में दौडेगी खुशी की लहर

प्रदेश में हर साल 1 अप्रेल से गेहूं की खरीद शुरू होती है, लेकिन हाड़ौती में 15 मार्च से खरीद शुरू की गई, जो 15 जून तक चली। इस अवधि में कोटा संभाग में 31 हजार 522 किसानों से 3 लाख 12 हजार 787 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद की गई, जबकि एफसीआई कोटा क्षेत्रीय कार्यालय को इस साल 3.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ था।

Read More:सर्प के दंश से अधिक विषैली साबित हुई उपचार की लाचार व्यवस्था

चौदह केंद्र रहे सूने

गेहूं खरीद के दौरान हाड़ौती में १14 खरीद केंद्र तीन माह तक सूने रहे। यहां तुलाई की पूरी व्यवस्था करने के बाद भी किसान नहीं आए। इनमें एफसीआई के करवर, दबलाना, भीया, गुढ़ानाथावतान, छबड़ा, समराई, पनवाड़, राजफैड के नैनवां, छीपाबड़ौद, तिलमसंघ के खजूरी, जयनगर, बड़वा, सहरोद, उम्मेदपुरा खरीद केंद्र शामिल है।

Read More:सरकारी मिलीभगत से तैयार हुआ अतिक्रमण का सामराज्य

तीन एजेंसियों ने की खरीद

सूत्रों ने बताया संभाग में भारतीय खाद्य निगम, राजफैड व तिलम संघ ने खरीद की। एफसीआई ने 39 खरीद केंद्रों पर 2 लाख 97 हजार 128 मीट्रिक टन, राजफैड ने 12 खरीद केंद्रों पर 13 हजार 960.35 मीट्रिक टन व तिलम संघ ने 6 खरीद केंद्रों पर 1699.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की।


Read More:ज्योतिषीय के अनुसार मौसम मे होने वाला है, ये बड़ा परिवर्तन-

इस साल गेहूं का बाजार भाव समर्थन मूल्य से 50-75 रुपए प्रति क्विंटल अधिक रहा। एेसे में किसानों ने मंडियों में अपनी उपज बेची। जिन किसानों के गेहूं का भाव मंडियों में समर्थन मूल्य से कम लगा, उनका माल हमने खरीदा है।

-पवन बोहत्रा, क्षेत्र प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, कोटा