गेहूं खरीद के दौरान हाड़ौती में १14 खरीद केंद्र तीन माह तक सूने रहे। यहां तुलाई की पूरी व्यवस्था करने के बाद भी किसान नहीं आए। इनमें एफसीआई के करवर, दबलाना, भीया, गुढ़ानाथावतान, छबड़ा, समराई, पनवाड़, राजफैड के नैनवां, छीपाबड़ौद, तिलमसंघ के खजूरी, जयनगर, बड़वा, सहरोद, उम्मेदपुरा खरीद केंद्र शामिल है।