
मण्डाना. क्षेत्र के मांदलिया गांव में एक खेत पर ट्यूबवैल खुदाई के दौरान बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक बोरिंग मशीन में आग लग गई। इससे मशीन जलकर खाक हो गई। आग की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में कोटा से दमकल बुलाई गई जिससे आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक मशीन जलकर खाक हो चुकी थी।
Read More: राजस्थान की ऐसी 25 कॉलोनी जहां पानी की कीमत जिंदगी दांव खेल चुकाते हैं लोग
जानकारी के अनुसार बुधवार को मांदलिया निवासी देवीलाल राठौर के खेत पर मधुसूदन गोयल कोटा निवासी की बोरिंग मशीन ट्यूबवैल खुदाई करने के लिए पहुंची। अचानक मशीन के डीजल टैंक के पास से आग की लपटे उठती देखकर वहां काम कर रहा हैल्पर चिल्लाने लगा।
इस पर आसपास तथा मशीन पर काम कर रहे लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भंयकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा बाद में कोटा से दमकल बुलाई गई। जिससे मशीन में लगी आग पर काबू पाया गया, लेकिन लेकिन तब तक मशीन जलकर खाक हो चुकी थी। हांलाकि यहां पर कोई जनहानी नहीं हुई।
OMG! कोटा के सिनेमाघरों में टिकट से भी महंगे हैं समोसे, पेटिस-पेस्ट्री की रेट सुन उड़ जाएंगे आपके होश
नई थी मशीन
यहां पर ट्यूबवैल खुदाई करने के लिए आई बोरिंग मशीन नई ही खरीदी थी तथा अभी इस मशीन से मात्र छह ट्यूबवैल की खुदाई ही की गई थी। ऐसे में मशीन मालिक को अचानक यह बड़ा आर्थिक झटका लगा।
दमकल न होना अखरा
मण्डाना क्षेत्र में दमकल नहीं होने का लोगों को अफसोस रहा। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों सहित मशीन मालिक का कहना था कि आग लगने के दो घण्टे बाद दमकल मौके पर पहुंची। यदि मण्डाना थाने पर या आसपास कहीं दमकल होती तो आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाता। क्योंकि दमकल घटना स्थल पर करीब 35 से 40 किमी का सफर तय कर पहुंची थी। तब तक मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
सर्तकता से बचा दूसरा वाहन
बोरिंग मशीन के पास ही एक ओर ट्रक खड़ा था जिसमें ट्यूबवैल से सम्बन्धित पाईप व अन्य सामान भरा था। जैसे ही बोरिंग मशीन वाले ट्रक में आग की लपटे उठी तो चालक ने ट्रक को कुछ दूरी पर ले जाकर खड़ा कर दिया।
दूर-दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुब्बार
मांदलिया गांव के खेत पर बोरिंग मशीन में लगी आग की लपटे काफी ऊंचाई तक उठती नजर आई तथा इससे निकलने वाले धुएं का गुब्बार करीब 200 फीट ऊंचाई तक देखा गया। धुएं का गुब्बार चार किमी दूर मण्डाना से ही दिखाई दे रहा था।
Updated on:
26 Apr 2018 11:52 am
Published on:
26 Apr 2018 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
