5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लगी आग, कई वन्यजीव आए चपेट में…

अग्निशमन विभाग की करीब आधा दर्जन दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
less than 1 minute read
Google source verification
Mukunda Hills Tiger Reserve

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व

कोटा. कोटा उदयपुर मार्ग पर हैगिंग ब्रिज के निकट मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से करीब 15 हैक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे नष्ट हो गए। कई वन्यजीव भी आग की चपेट में आने से मारे गए। थर्मल व अग्निशमन विभाग की करीब आधा दर्जन दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्या आपने बनाई है कोई शॉर्ट फिल्म ?... कोटा में होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, भेज सकते हैं प्रविष्टियां...

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हैगिंग ब्रिज के पास मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व से सटी चारदीवारी वाली भूमि में आग लग गई। इसके बाद जब वन क्षेत्र में आग फैली तो लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग व अग्निशमन को दी। इस पर नगर निगम अग्निशमन दस्ते की चार दमकल समेत थर्मल की दो दकमल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वन विभाग के लोग, बचाव दल ने भी तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इसमें कई वन्यजीव भी झुलसने से मारे गए। साथ ही, 15 हैक्टेयर वन क्षेत्र में लगे पेड़-पौधे नष्ट हो गए।

एमपी के मुख्यमंत्री के फेक वीडियो से कोटा में मची खलबली...