18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में बीच चौराहे पर बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटा टायर, मची अफरा-तफरी
Play video

कोटा में बीच चौराहे पर बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटा टायर, मची अफरा-तफरी

कोटा के तलवंडी इलाके में गुरुवार दोपहर को बच्चों से भरी स्कूली वैन में अचानक भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ टायर फटने से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 02, 2019

कोटा. तलवंडी इलाके में गुरुवार दोपहर को बच्चों से भरी स्कूली वैन में अचानक भीषण आग लग गई। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जैसे ही वैन में धुआं उठा, तभी चालक ने वैन को सड़क किनारे रोककर सबसे पहले बच्चों को बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में तेज धमाके के साथ टायर फट गया और देखते ही देखते वैन पलभर में जलकर खाक हो गई। घटना के वक्त वैन में करीब 8 बच्चे बैठे हुए थे। समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

BIG News: अब गणेश जी से पहले निगम को देना होगा न्योता, नहीं तो शादी में मचा देंगे खलबली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना तलवंडी मुख्य चौराहे की है। वैन चालक बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहा था। तभी वैन के इंजन से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे लगाया और तत्काल बच्चों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। इसी दौरान तेज धमाके के साथ टायर फटने से बच्चे सहम गए।

Breaking: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती का सिर और युवक के दोनों हाथ धड़ से हुए अलग

लोगों ने अन्य वाहनों में बिठाकर बच्चों को घर पहुंचाया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते वैन आग की लपटों में समा गई और पलभर में ही खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अजमद अली ने बताया कि टायर के फटने की आवाज सुन वे घर से बाहर निकले तो सामने सड़क पर वैन में आग की लपटे उठ रही थी। हमने ट्यूबवैल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा के साथ आग की लपटे और तेजी से फैलने लगी।

BIG News: देश में सत्ता परिवर्तन से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राजस्थान में जल्द ही बंद होंगे ईंट-भट्टे

कार में गैर सिलेंडर लगा होने से विस्फोट की आशंका होने पर हम सब वैन से दूर चले गए। इसके बाद फिर से ट्यूबवैल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब आधा घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि घटना के समय वैन में करीब 8 बच्चे बैठे हुए थे। समय रहते उन्हें वाहन से निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।