18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा थर्मल में लगी भीषण आग, छावनी में कूलर का गोदाम भी खाक
Play video

कोटा थर्मल में लगी भीषण आग, छावनी में कूलर का गोदाम भी खाक

कोटा थर्मल के बेहद संवेदनशील इलाके स्विच यार्ड के पास झाडिय़ों में भीषण आग लग गई। वहीं, छावनी में कूलर के गोदाम में आग से लकड़ी का सामान जल गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 23, 2019

कोटा . कोटा थर्मल के बेहद संवेदनशील इलाके स्विच यार्ड के बाहर सूखी झाडिय़ों और कूड़े के ढेर में तड़के आग लग गई। थर्मल कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए प्लांट की दमकलों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग स्विच यार्ड तक नहीं पहुंच पाई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। थर्मल कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंधन ने सफाई के लिए ठेका दिया हुआ है, लेकिन ठेकेदार प्लांट एरिया में सफाई कर सूखा कूड़ा वहीं फेंक जाता है।

BIG News: बच्चा दे गया गच्चा: दिनदहाड़े उड़ा ले गया 3 लाख के गहने, देखते रह गए हजारों लोग

स्विच यार्ड इलाके में भी सूखी घास, झाडिय़ों और पेड़ों का ढेर पड़ा था, जिसने सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। आग लगते ही थर्मल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पास ही स्थिति प्लांट के फायर स्टेशन को दी तो फायर कर्मियों ने कई दमकलों की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू पाया। थर्मल कर्मचारियों ने बताया कि यदि दमकलों को आने में देर होती तो आग स्विच यार्ड तक पहुंच सकती थी। इसके बाद प्लांट को बंद करना पड़ता। कोटा थर्मल के मुख्य अभियंता केसी अग्रवाल ने बताया कि तेज धूप की वजह से स्विच यार्ड इलाके में घास सूख गई है। इसमें किसी कारण से आग लग गई। आग ज्यादा बड़ी नहीं थी। उस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया।

Lok Sabha Election: कोटा के इन 16 मतदान केंद्रों पर शराब के साथ चलता है पैसा!, निर्वाचन विभाग सख्त

कूलर के गोदाम में आग : छावनी क्षेत्र में एक कूलर के गोदाम में आग लगने से उसमें रखा लकड़ी का सामान जल गया। नगर निगम की तीन दमकलों में एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। जिस जगह आग लगी, वहां कुछ दूरी पर ही बड़ी संख्या में बोरियां भी रखी हुई थी। मौके पर आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। गोदाम में भी आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया।