18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
स्पलेन्डर के शौकीन हर चोरी के बाद मनाते थे जश्न, कांस्टेबल की सोशल इंजीनियरिंग से धरा गिरोह..
Play video

स्पलेन्डर के शौकीन हर चोरी के बाद मनाते थे जश्न, कांस्टेबल की सोशल इंजीनियरिंग से धरा गिरोह..

पुलिस की नाक में दम करने वाले वाहन चोर गिरोह का खुलासा 21 बाइकजब्त
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Jun 28, 2019


कोटा. शहर के व्यस्तम इलाकों से बाइक चोरी कर पुलिस की नाक में दम करने वाले वाहन चोर गिरोह का खुलासा उद्योग नगर थाना के कांस्टेबल विजयसिंह ने अपनी बीट में लोगों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार के चलते कर दिया। दरअसल कांस्टेबल का अपनी बीट के लोगों से अच्छा जुड़ाव था। ऐसे में जैसे ही उसने बाइक चोरी का वीडियो सोश्यल मीडिया गु्रप पर शेयर किया। एक जने ने चोर को न केवल पहचान लिया, बल्कि उसकी मौजूदगी की जगह भी बता दी। बस फिर क्या पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद पूछताछ कर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे तीन दर्जन बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 21 बाइक बरामद की।

मंत्री जी पानी के लिए मारामारी मची है और सरकार ने रोक
दिया काम, धारीवाल बोले, बिल्कुल नहीं…

हर चोरी के बाद जश्न
थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि चोर हर बाइक को चोरी के बाद शराब पार्टी करते थे तथा अपने पंसदीदा गानों पर जमकर नाचते। इतना ही नहीं आरोपी इसका वीडियो भी बनाते थे।

स्पलेन्डर चोरी करना था पंसद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तीन दर्जन बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। चोर स्पलेण्डर बाइक को ही निशाना बनाते थे। अब तक उनसे बरामद 21 बाइकों में से 18 स्पलेण्डर बाइक है।

सीकर की घटना भी नही दे पाई पुलिस को सबक, बंदूक की नोक
पर दुल्हन को उठाया,पुलिस थाना थाना खेलती रही