1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल में नहीं हुआ निर्माण, कब तक इंतजार…

रावतभाटा. सिनेमा चौराहे से एनटीसी गेट रोड के साइडों में थडिय़ां लगाकर गुजर बसर कर रहे दुकानदारों के लिए शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाकर दुकाने देने के लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Updated: 3 Apr 2018, 7:30 AM IST

kota

cinema,shoping,rawatbhata,

रावतभाटा. सिनेमा चौराहे से एनटीसी गेट रोड के साइडों में थडिय़ां लगाकर गुजर बसर कर रहे दुकानदारों के लिए शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाकर दुकाने देने के लिए नगरपालिका ने सिनेमा चौराहे पर प्रस्तावित किए पन्नाधाय शॉपिंग कॉम्पलेक्स का शिलान्यास हुए पांच साल बीत गए, लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कियोस्क योजना कूड़ाकरट की शिकार होकर रह गई है। सिनेमा चौराहे में गुमटियों के पीछे सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि पर तत्कालीन संसदीय सचिव राजेन्द्र सिंह विधुड़ी ने 14 सितम्बर, 2013 को पन्नाधाय शॉपिंग कॉम्पलेक्स का शिलान्यास किया था। तब कार्यक्रम की अध्यक्षता तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ममता बाई ने की। उसके बाद प्रदेश में सरकार बदल गई और रावतभाटा का पालिका बोर्ड भी बदल गया। नए जनप्रतिनिधियों ने कॉम्पलेक्स निर्माण शुरू कराने में रूचि नहीं दिखाई। जिसके चलते भूखंड पर कचरे के अम्बार लग गए हैं। यहां लगा शिलापट्ट भी दुर्दशा का शिकार है।
कृपलानी के थे प्रयास
थड़ी विक्रेताओं को स्थापित करने के लिए आठ साल से प्रयास चल रहे हैं। तब सांसद श्रीचंद कृपलानी ने 10 जुलाई 2000 को तत्कालीन मुख्यमंत्री, स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री, निदेशक सहित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर नगरपालिका द्वारा कियोस्क योजना के तहत शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाकर दुकानें आवंटित करने को लिखा था। इस पर तत्कालीन कलक्टर ने 19 अगस्त 2000 को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित में निर्देश दिए थे।

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में लेंगे प्रस्ताव
तत्कालीन संसदीय संसदीय व पालिकाध्यक्ष ने नगरपालिका में बिना फाइल चलाए, बिना प्रशासनिक, वित्तीय स्वीकृति के वर्ष 2013 में सिनेमा चौराहे के पास खाली भूमि पर पन्नाधाय शॉपिंग कॉम्पलेक्स का शिलान्यास कर दिया। शिलान्यास संबंधित कोई भी फाइल उपलब्ध नहीं है। जिससे निर्माण नहीं हो सका। अब पालिका बोर्ड बैठक में चर्चा कर प्रस्ताव पास करवाकर थड़ी विक्रेता के लिए शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
बंशीलाल प्रजापत, अध्यक्ष, नगर पालिका, रावतभाटा