बूंदी जिले में बादल मेहरबान रहे। केशवरायपाटन में दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। नैनवां में शाम को हलकी फुहारें गिरी। झालावाड़ समेत जिले के रायपुर, झालरापाटन, भीमसागर, डग,पचपहाड़, मनोहरथाना, पिड़ावा, असनावर, सुनेल, डग, गंगधार, खानपुर समेत अन्य क्षेत्रों में तडके से रिमझिम तो कहीं तेज बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा।