17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खण्डहर में तब्दील हुए सपनों के आशियानें, तबाही का मंजर देख कांप उठा कलेजा, तस्वीरों में देखिए विनाशलीला…

Flood in kota: बाढ़ तबाही के निशान छोड़ गई। लोगों ने बड़ी मेहनत से जमा पूंजी से आशियाने संवारे थे, लेकिन एक झटके में तिनके की तरह बिखर गए।
3 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 20, 2019

Flood in Kota

फिर घूमेगी जिंदगी की साइकिल: हनुमान गढ़ी क्षेत्र में बाढ़ से खण्डहर हो चुके आशियाने में मिली साइकिल को निकालकर लाता वृद्ध।

flood in kota

हनुमान गढ़ी क्षेत्र में बाढ़ से खण्डहर हो चुके आशियाने में शायद कोई चीज सुरक्षित बची हो, इसी उम्मीद में सामान तलाश करते लोग।

Flood in kota

कोटा के हनुमान गढ़ी बस्ती में ताश के पत्तों की बिखरे सपनों के आशियानें।

Flood in kota

टूटा घर संभालते मजबूत रिश्ते : हनुमान गढ़ी क्षेत्र में बाढ़ से खण्डहर हो चुके आशियानों में सामान ढंूढ़ते लोग।

Flood in kota

कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित बापू नगर के मकानों में छतों पर सूख रहे घर-गृहस्थी के सामान व कपड़ों की वजह से इलाके की छतों पर सतरंगी सी चादर बिछी प्रतीत हो रही थी। समूचे इलाके में छतों पर नजर आ रहा था तो सिर्फ सूखने के लिए धूप में रखे कपड़ों का ढेर।

Flood in kota

हनुमानगढ़ी बस्ती में घर के मलबे में दबा मिला कूलर की मोटर व फंखे का ले जाता बाढ़ पीडि़त।

Flood in kota

सड़क पर आ गई दुकान: खाईरोड स्थित बाजार में व्यापारियों ने पानी से गीला हुआ सामान इस तरह से सड़क पर सुखाने के लिए फैला रखा है।

Flood in kota

कोटा बैराज स्थित रोड पर चंबल की उफनती लहरों के साथ बहकर आया विशाल पेड़ का तना, जिसे देखकर तबाही का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

Flood in kota

बापू बस्ती में बाढ़ से ध्वस्त हुए मकान। जिन्हें देख ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने बुलडोजर चला दिया हो।

Flood in kota

बाढ़ का पानी उतरा तो बच्चों ने अपनी स्कूली किताबें संभाली, कई तो बह गई और जो बची उसे इस तरह धूप में सुखाई।

Flood in kota

आगमगढ़ गुरुद्वारे की ओर से बाढ़ से बेघर हुए लोगों को भोजन कराया गया।

Flood in kota

चम्बल के उफान में डूबे भविष्य को एकटक निहारती इशिका। आसपास ही बिखरे हुए मलबे के ढेर पर भावी भविष्य को संजोने की कोशिश करते हनुमानगढ़ी के तबाह हुए घरों के बच्चे।

Flood in kota

नयाुपरा बस स्टेण्ड इलाके में एक दुकान का बर्बाद हुआ सामान सहेजने में जुटी महिलाएं।

flood in kota

चंबल के रौद्र रूप का गवाह बनी कोटा के नयापुरा की बस्तियां, जिसके उजड़े-बिखरे आशियाने बता रहे हैं कि मंजर कितना भयानक रहा होगा।

Flood in kota

चंबल के रौद्र रूप का गवाह बनी कोटा की बस्तियां, जिसके उजड़े-बिखरे आशियाने बता रहे हैं कि मंजर कितना भयानक रहा होगा।

patrika

खाईरोड स्थित बस्ति में जिधर नजर दौड़ाओ उधर मलबों के ढेर के रूप में तबाही के मंजर नजर आए।