21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व कलक्टर गिरफ्तार

आईएएस अधिकारी और राजस्थान के बारां जिले के पूर्व कलक्टर इन्द्र सिंह राव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
ias.jpg

बारां जिले के पूर्व कलक्टर इन्द्र सिंह राव

कोटा. आईएएस अधिकारी और राजस्थान के बारां जिले के पूर्व कलक्टर इन्द्र सिंह राव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गत 9 दिसम्बर 2020 को उनके निजी सहायक महावीर नागर को राशि के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। राज्य सरकार ने बारां कलक्टर इन्द्र सिंह को तत्काल एपीओ कर दिया था। इसके बाद 11 दिसम्बर को राव के खिलाफ मामला दर्ज किया और 23 दिसम्बर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले के अनुसार एसीबी की कोटा यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी थी। बारां कलक्टर पीए के माध्यम से पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के एवज में 2 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करके परेशान कर रहा था। इस शिकायत पर एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए पीए महावीर नागर को 1 लाख 40 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महावीर नागर ने बारां कलक्टर के लिए रुपए लेना बताया था।