1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 मार्च को नामी डॉक्टर देंगे मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं

कोटा. उपखण्ड मुख्यालय दीगोद में राजस्थान पत्रिका, रोटरी क्लब कोटा राउण्ड टाउन की ओर से बहुउद्देश्यीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का 11 मार्च को आयोजन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 8 Mar 2018, 10:10 PM IST

बहुउद्देश्यीय निशुल्क चिकित्सा शिविर

कोटा.

उपखण्ड मुख्यालय दीगोद में 11 मार्च को एक ही छत के नीचे मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसमें कोटा के नामी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। राजस्थान पत्रिका और रोटरी क्लब कोटा राउण्ड टाउन की ओर से 11 मार्च को दीगोद में निशुल्क बहुउद्देश्यीय चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर के जागरुकता पेम्पलेट का गुरुवार को शिविर संयोजक डा.एल.के. शर्मा, भाजपा के सीमलिया मण्डल के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश, सरपंच धनराज मेघवाल आदि ने विमोचन किया।

Read More: Patrika Impact: पत्रिका स्टिंग के बाद अधिकारियों की खुली नींद, आरपीएफ को दिए निर्देश

इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। शिविर के संयोजक डा.एल.एन. शर्मा ने बताया कि पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 11 मार्च रविवार को दोपहर एक से शाम चार बजे तक दीगोद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (नए पंचायत भवन के पास) परिसर में शिविर लगाया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष विमलचंद जैन ने बताया कि शिविर में मरीजों की जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। डा. संजय धाकड़ के माध्यम से शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की जाएगी। क्लब के सचिव के.सी. जैन व सह संयोजक यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि शिविर में11 मार्च को दोपहर 12 बजे शिविर स्थल पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। शिविर में संजीवनी हॉस्पिटल भी सहयोग है।

Read More: Patrika Impact: उपभोक्ताओं की पीड़ा हरने आ गए गिरधर गोपाल, पार लगाएंगे सबकी नैय्या

यह विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

सीनियर फिजिशियन डा. रामपाल, डा. एम.डी. चित्तौड़ा, मनोचिकित्सक डा. एम.एल. अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अरूणा अग्रवाल, अरूणा डाकरिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जी.सी. जैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रामेश डाकरिया, डा. तनय शर्मा, चर्म रोग विशेषज्ञ डा.पूजा शर्मा, नाक-कान, गला विशेषज्ञ डा. निखिल सोनी, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डा. मुकेश दाधीच शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

Read More: Woman's Day Special: महिला 10 दिन पीहर से न आये तो हो जाते हैं लड़ाई-झगड़े, तब पता चलता है उनका महत्व