
स्वतंत्रता सैनानी व समाजसेवी गोकुल भाई भट्ट की जयंती मनाई
कोटा. जिला सर्वोदय मण्डल, किसान सर्वोदय मंडल एवं प्रबुद्धजन विचार मंच की ओर से सोमवार को राजस्थान के गांधी कहे जाने वाले गोकुल भाई भटृ की जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य वक्ता श्याम मनोहर हरित ने कहा कि गोकुल भाई दौलतराम भट्ट का 19 फरवरी 1898 को सिरोही जिले में हुआ। गोकुल भाई को समाज सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार की ओ से 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान की देशी रियासतों में राष्ट्रीय चेतना फैलाने वाले गोकुल को वर्ष 1947 में जब सिरोही रियासत की प्रथम लोकप्रिय सरकार बनी तो उसका प्रधानमंत्री बनाया गया। इसी प्रकार जब वे मुम्बई में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तभी महात्मा गांधी द्वारा असहयोग आन्दोलन शुरू कर दिया गया। ऐसे समय में गोकुल भाई ने स्कूल छोड़ दिया और समाज सेवा के कार्य में जुट गए। उनका लगभग 50 वर्ष की सेवा का जीवन बहुत घटनापूर्ण रहा। आरम्भ में गोकुल भाई मुम्बई में ही समाज सेवा का कार्य करते रहे, बाद में अपने मूल स्थान सिरोही आकर लोगों को देशी रियासत के अन्दर लोकतांत्रिक अधिकार दिलवाने के सघंर्ष में जुट गए। कुसुम शर्मा ने कहा कि गोकुल एक कुशल वक्ता, कवि, पत्रकार, बहुभाषाविद् और लेखक भी रहे।
अब्दुल हम्मीद गौड़ ने बताया कि 1939 में गोकुल भाई की प्रेरणा से ही भारत में लोग झण्डे वाली टोपियां पहनने लगे थे। गोकुल भाई ने राजस्थान के निर्माण में जो अहम् योगदान दिया जिसे प्रदेश कभी नहीं भूल सकता और इसी कारण उन्हें राजस्थान का गांधी भी कहा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहन लाल सुमन ने की। विशिष्ठ अतिथि प्रबुद्धजन विचार मंच के संयोजक पुरूषोत्तम अजमेरा व जगदीश सुमन थे।
Published on:
04 Mar 2019 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
