इस पर मंडी प्रशासन ने यहां 348 भूखंड चिन्हित किए। इनमें से व्यापारियों के लिए 254 भूखंड आरक्षित थे। 21 अप्रेल 2010 में मंडी समिति ने व्यापारी, सामान्य कृषक महिला, एससी-एसटी महिला वर्ग के आवेदन लिए जिसमें 449 आवेदन प्राप्त हुए। वर्ष 2011 में मंडी स्वतंत्र होने के बाद 16 जनवरी 2014 को संशोधित विज्ञप्ति जारी कर विकलांग व विधवा महिलाओं को भी योजना मेंं शामिल किया गया। इसमें 327 आवेदन और प्राप्त हुए। ऐसे में 348 भूखंडों के लिए कुल 776 आवेदन प्राप्त हुए।