8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चम्बल में पानी की आवक बढ़ी, गांधी सागर के पांच छोटे गेट खोले

राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच गांधी सागर का जल स्तर 1304 फीट रखना तय हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
opened five gates of Gandhi Sagar

गांधी सागर से पांच छोटे गेट खोलकर 96 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा रहा है

कोटा. कोटा में रविवार सुबह 11 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं मध्यप्रदेश में दो दिन से हो रही अच्छी बारिश के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर से पांच छोटे गेट खोलकर 96 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा रहा है, जबकि करीब एक लाख 10 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।
गांधी सागर का पानी देर रात तक कोटा पहुंचने की संभावना है। इसके बाद कोटा से धौलपुर तक अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि जितना पानी गांधी सागर से छोड़ा जा रहा है, उससे अभी कोटा में चम्बल नदी के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ का खतरा नहीं है। ऐहतियात के तौर पर कोटा में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोटा बैराज के दो गेट खुले हुए हैं। सुबह 10 बजे 5090 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। कोटा कलक्ट्री स्थित नियंत्रण कक्ष से बांधों की निगरानी रखी जा रही है। कोटा जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। कोटा जिले में बारिश को देखते नागरिक सुरक्षा के करीब 300 स्वयंसेवकों में हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं