18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! बदला लेने के लिए ससुराल वालों ने ही किया गैंगरेप

झालावाड़ जिले में पांच दिन पहले महिला के साथ हुए गैंगरेप का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ससुराल वालों ने ही बदला लेने के लिए महिला से सामूहिक बलात्कार किया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 18, 2019

rape attempt

gang rape

रटलाई. झालावाड़ जिले में पांच दिन पहले महिला के साथ हुए गैंगरेप ( gang rape ) का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ससुराल वालों ने ही बदला लेने के लिए घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Read More: बड़ी खबर: नियमों में बदलाव, टीचर बनने के लिए अब यह हो गया जरूरी, पढि़ए खास खबर

भालता थाना क्षेत्र में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म ( Gang rape ) नाते जाने का बदला लेने के लिए पुराने ससुराल के लोगों ने किया। जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला की शादी पहले मनोहरथाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वहां करीब दो वर्ष पहले किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद महिला ने भालता थाना क्षेत्र के गांव में नाता प्रथा से विवाह कर लिया। इससे पुराने ससुराल के लोग नाराज थे और बदला लेने के लिए कई दिनों से मौका देख रहे थे।

BIG News: लोकसभा चुनाव में बिरला को हराने की गुंजल पर साजिश रचने का आरोप, अमित शाह को भेजे सबूत

पीडि़ता के एक परिजन ने बताया कि उनके परिवार में एक महिला के प्रसव होना था। ऐसे में सभी परिजन अस्पताल गए थे। पीडि़ता व बच्चे घर पर थे। इसकी सूचना गांव के कुछ लोगों ने मनोहरथाना क्षेत्र के गांव में दे दी। इसके बाद आरोपियों ने अकेली महिला होने का फायदा उठाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है । गौरतलब है कि 13 मई की रात को विवाहिता से सात जनों ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता व उसके परिजनों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश कर न्याय की मांग की। भालता थाने में 7 जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। ।

Read More: 5 दिन से लापता किशोर की जंगल में मिली लाश, जानवर खा गए सिर, शरीर को जगह-जगह से नोंचा

मामले की जांच चल रही है। प्रारंभिक पूछताछ के लिए दो लोगों को डिटेन किया है। मामला नाता प्रथा से जुड़ा है, ऐसा भी सामने आ रहा है। जल्द ही प्रकरण में निष्पक्ष जांच पूरी कर ली जाएगी।
जसवीर सिंह मीणा, मामले के जांच अधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक अकलेरा