scriptलोगो की आपत्ति के बावजूद मौका देखकर बना दिया कचरा पॉइंट | Garbage Point is made on Green Belt | Patrika News
कोटा

लोगो की आपत्ति के बावजूद मौका देखकर बना दिया कचरा पॉइंट

सांसद व विधायक की आपत्ति के बाद भी स्वामी विवेकानंद नगर में हरीतिमा पट्टी पर बना कचरा प्वाइंट नहीं हटाया गया।

कोटाMar 29, 2018 / 04:00 pm

shailendra tiwari

Garbage Point
कोटा .

सांसद व विधायक की आपत्ति के बाद भी स्वामी विवेकानंद नगर में हरीतिमा पट्टी पर बना कचरा प्वाइंट नहीं हटाया गया। नगर निगम ने वार्ड 4 स्थित नवनिर्मित वृद्धा आश्रम के सामने हाल ही में कचरा संग्रहण केन्द्र का निर्माण कार्य करा दिया। लोगों ने इसका विरोध किया। सांसद व विधायक ने इस पर आपत्ति जताते हुए आयुक्त को इसके निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा। बावजूद इसका निर्माण कार्य करवाया गया।
Read more:बीपीएल लाभार्थियों को भामाशाह में कराना होगा कार्ड का पंजीयन अथवा नहीं मिलेगा फायदा
स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरा प्वाइंट के पास से कॉलोनी का मुख्य रास्ता गुजरता है। पास ही स्कूल, वृद्धाश्रम व जलदाय विभाग का कार्यालय है। कचरा प्वाइंट निर्माण के समय स्थानीय लोगों ने सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। लोग महापौर, आयुक्त व उपायुक्त से मिले। विधायक चन्द्रकांता मेघवाल व सांसद ओम बिरला से भी मिले। उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कचरा प्वाइंट निर्माण कार्य को रोकने को कहा। उसके बाद भी निगम ने हठधर्मी अपनाते हुए कचरा प्वाइंट का निर्माण कार्य करवा दिया।
Read more: राजस्थान दिवस :कल राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बहुरंगी संस्कृति को किया जायेगा साकार
नहीं हो सकता निर्माण
हाईकोर्ट के सख्त निर्देश है कि हरीतिमा पट्टी पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। बावजूद हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई और हरीतिमा पट्टी पर कचरा प्वाइंट का निर्माण कार्य करवा दिया।
आवासन मण्डल ने भी जताई आपत्ति
राजस्थान आवास मण्डल खण्ड ने भी कचरा प्वाइंट पर आपत्ति जताते हुए कचरा प्वाइंट नहीं बनाने के लिए आयुक्त को मना किया था।

यह भी पढ़ें

उफनती लहरों पर छलांग लगाते खिलाडिय़ों के साहस को सलाम, किशोर सागर में दौड़ती नांवों को देख रोमांचित हुए कोटावासी

पहले तो कोई नहीं बोला
पार्षद पारस कंवर ने कहा कि निगम अधिकारियों ने मौका देखकर कचरा प्वाइंट का निर्माण कार्य करवाया। लोगों ने आपत्ति नहीं की। यदि आपत्ति की होती तो कचरा प्वाइंट नहीं बनता। उसी समय काम रुकवा देते। अब कचरा प्वाइंट बन गया है।

Home / Kota / लोगो की आपत्ति के बावजूद मौका देखकर बना दिया कचरा पॉइंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो