17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकलिंगपुरा घाटी की जमीन में आई 2 किमी लंबी, 3 फीट चौड़ी और 11 फीट गहरी दरार, देखने वालों के उड़े होश

Geological phenomena. Landslide : रावतभाटा के एकलिंगपुरा घाटी की जमीन पर 2 किमी लंबी व 3 फीट चौड़ी दरार देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 24, 2019

Landslide

एकलिंगपुरा घाटी की जमीन में आई 2 किमी लंबी व 3 फीट चौड़ी और 11 फीट गहरी दरार, देखने वालों के उड़े होश

रावतभाटा. रावतभाटा के एकलिंगपुरा घाटी की जमीन पर 2 किमी लंबी व 3 फीट चौड़ी दरार देख ग्रामीण सकते में आ गए। जब इसकी गहराई नापने पर 11 फीट से ज्यादा निकली तो लोगों के होश उड़ गए। यह दरारें एकलिगपुरा घाटी की कराइयों से लेकर धोलाई रोड तक है। इसकी चौड़ाई कहीं एक तो कहीं दो से तीन फीट है। मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। तहसीलदार ने इसकी जांच कराई है। वहीं अब भू वैज्ञानिक जल्द ही जांच करेंगे। एकलिंगपुरा घाटी क्षेत्र में ग्वाले मवेशी चराने गए थे। ग्वालों ने दरारें देखी तो घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर दरार देखने कई ग्रामीण पहुंचे। वे भी घबरा गए। कई स्थानों पर एक तो कुछ स्थानों पर दो से तीन फीट चौड़ी दरारें देखी। इतनी लम्बी दरार आने से ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में जमीन खिसकने की शंका जताई, जिसकी वजह से लोग डरे हुए हैं। एकलिंगपुरा निवासी घनश्याम धाकड़ व मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि दरार की गहराई मापने के लिए 10 फीट लम्बा बांस डाल कर देखा तो वह भी गहराई तक समाता चला गया। क्षेत्र में पालतू मवेशी घुमते रहते हैं।

Read More: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक आहू नदी के उफान में बहा, 3 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, SDRF की तलाश जारी

ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम
कराई क्षेत्र में लम्बी दरार आने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचना शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग घटनास्थल के वीडियो, फोटो सोश्यल मीडिया पर वायरल करने लगे, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ बढ़ती गई।


पानी के कारण दरारें
एकलिंगपुरा सरपंच सत्यनारायण धाकड़ के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी बैठने से संभावित दरारें आई हैं। दरारें देखने ग्रामीण उत्सुकतावश जा रहे है, जबकि इनसे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं।

Read More: पत्नी की बहन को बचाने नदी में कूदा जीजा तेज बहाव में बहा, 400 मीटर दूर मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

भू वैज्ञानिक करेंगे जांच
तहसीलदार नारायण गिरी गोस्वामी ने बताया कि जमीन में दरारें आने की सूचना मिलने के बाद मौके पर गिरदावर को भेजा है। लम्बाई, चौड़ाई व गहराई की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जा रही है। सोमवार को लिखित रिपोर्ट बनाकर चित्तौडगढ़़ भूगर्भ विभाग के अधिकारियों को भेजेंगे। इसके बाद भूवैज्ञानिक मौके पर आकर वास्तविक कारणों की जांच करेंगें।

Read More: बारां में 5 साल के बच्चे ने चला दी बंदूक, छर्रे लगने से मां की हालत नाजुक, कोटा रैफर

चेचट. कस्बे से सटे कुण्डाल क्षेत्र के एकलिंगपुरा रेनखेड़ा मार्ग पर भूमि में एक किमी दरार आ गई। जिसको देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। यहां आए रेनखेड़ा निवासी नानूराम गुर्जर, बालमुकंद धाकड़ ने बताया कि रेनखेड़ा के समीप भूमि में गहरी एक किमी दरार आ गई।