4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकले थे कोर्ट मैरिज करने, दुपट्टे से फांसी लगाकर रास्ते में ही दे दी जान

कोटा के सुकेत थानाक्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। दोनों 3 दिन पहले कोर्ट मैरिज करने के लिए घर से फरार हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 2 Dec 2017, 4:27 PM IST

Girl Boy Commits Suicide at Kota, Suicide in Kota, Lover Couple Suicides in Kota, Crime In Kota, Kota Police, Crime News Kota, Kota Patrika, Rajasthan patrika Kota

Girl boy commits suicide at Kota

कोटा के सुकेत थाना क्षेत्र में कुंभकोटि गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने मकान में एक लड़का और एक लड़की को लोगों ने एक ही फांसी के फंदे पर झूलता देखा। एक साथ आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल की पहचान उनके पास से बरामद हुए मोबाइल और कागजातों से हुई। दोनों झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पिपलाद गांव के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं। तीन दिन पहले दोनों कोर्ट मैरिज करने के इरादे से घर से भागे थे। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

झालावाड़ के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलाद में रहने वाले ओम प्रकाश चौधरी ने 30 नवंबर को खानपुर थाने में अपनी बेटी आयशा चौधरी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि उनके पड़ोस में रहने वाला सोनू चौधरी आयशा को लेकर कहीं चला गया है। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। इससे पहले कि खानपुर पुलिस दोनों को तलाश पाती शनिवार सुबह कोटा के सुकेत थाना क्षेत्र में आने वाले गांव कुंभकोट गांव में सूने पड़े घर में प्रेमी युगल एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए।

Read More: आनंदपाल एनकाउंटर के बाद भी बुलंद हैं इन 2 गैंग के हौसले, गवाह को धमकाने के लिए कोर्ट में ही भिड़े

घर से 52 किमी दूर मिली लाश

खानपुर थाने के कुंभकोटि गांव में जिला परिषद सदस्य रमेश महावर ने अपना घर एक झोलाछाप डॉक्टर को किराए पर दे रखा है। डॉक्टर दिन भर लोगों का इलाज करता है और शाम होते ही रामगंज मंडी स्थित अपने घर चला जाता है। शनिवार सुबह जब उसके कंपाउंडर बाबूलाल बैरवा ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर के हालात देखकर चीख पड़ा। उसकी चीख सुनते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि घर के अंदर एक लड़का और एक लड़की चुन्नी और स्कॉर्फ से बनाए फंदे पर फांसी लगाकर लटके हुए हैं।

Read More: मोदी सरकार पर चीता बोलेः वो पूछते थे क्यों मारा, ये कहते हैं उन्होंने एक मारा तुम दो मारो...

अधूरी रह गई कोर्ट मैरिज की चाहत

प्रेमी युगल के आत्महत्या की खबर लगते ही सुकेत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली तो उन्हें एक मोबाइल और एक बैग मिला। बैग में मिली मार्कशीट के आधार पर दोनों शवों की पहचान 3 दिन पहले पीपलाद गांव से भागे आयशा चौधरी और सोनू चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने आशंका जाहिर की कि दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उससे पहले ही उनके खिलाफ एफआईआर हो जाने से उन्हें मौका नहीं मिल सका और हताश होकर दोनों ने यहां फांसी लगा ली।

Read More: शर्मनाकः मां की मौत के बाद 7 साल की मासूम को बाप ने बनाया अपनी हवस का शिकार

पीछे छोड़ गए तमाम सवाल

सोनू और आयशा चौधरी ने एक ही दुपट्टे पर लटक कर भले ही अपनी जीवन लीला खत्म कर ली हो, लेकिन मरने के बाद भी तमाम सवाल पीछे छोड़ गए। सबसे बड़ा सवाल तो यही कि दोनों अपने घर से करीब 52 किमी दूर कुंभकोट गांव में कैसे पहुंचे? और आत्म हत्या के लिए यही घर क्यों चुना? इसके साथ ही मरने से पहले कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं छोड़ा? फिलहाल पुलिस प्रेमी युगल का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है।