कोटा. करोड़ों के पहाड़ों को लिखने व उल्टे सीधे रूप में बोलने में माहिर कोटा की वंशिका ने पहाड़ों में एक और रेकॉर्ड बनाया है। नन्ही गणितज्ञ वंशिका शर्मा ने गत वर्षों में पांच विश्व रिकॉर्ड अरबों-खरबों के पहाड़े चंद सेकंड में लिखकर बनाए थे। अब छठा विश्व रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 92 करोड़ 46 लाख 21 हजार 302 का पहाड़ा मात्र 30 सेकंड में बोलकर बनाया है। न्यू राजीव गांधी नगर निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने यह रेकॉर्ड 28 दिसम्बर को बनाया है। वंशिका ने ऑन लाइन पहाड़ा सुनाया था, इसके वेरिफिकेशन के बाद उसका नाम दर्ज किया गया।