थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि शाम को मौजी बाबा गुफा के पास नदी किनारे एक लेडीज बैग व चम्पल रखी हुई थी। लोगों ने जब यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैग देखा तो उसमें महावीर नगर विस्तार योजना निवासी 22 वर्षीय युवती का पहचान-पत्र मिला। इस आधार पर परिजनों को बुलाया गया। युवती के नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए नगर निगम गोताखोरों की टीम बुलाई गई।